पेइचिंग। चीन में फैले कोरोना के खौफ ने दुनियाभर में लोगों को हिला दिया है। हर दिन नॉवल कोरोना वायरस (कोविड-19) से संक्रमित लोगों की संख्या में इजाफा हो रहा है। लेकिन अभी भी बड़ा सवाल है कि आखिर इस खतरनाक वायरस की शुरुआत कहां से हुई। चीन के हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान को इस बीमारी का केंद्र माना गया है। लेकिन अब चीनी वैज्ञानिकों का मानना है कि हो सकता है कोरोना वायरस की शुरुआत वुहान के फिश मार्केट में 300 गज फैली एक सरकारी रिसर्च लैब से हुई हो।

चीन की सरकारी लैब से फैला कोरोना

Image result for कोरोना वायरस चीन

चीन की सरकारी साउथ चाइना यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नॉलजी के मुताबिक, हुबेई प्रांत में वुहान सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल ने रोग फैलाने वाली इस बीमारी के वायरस को जन्म दिया हो। स्कॉलर बोताओ शाओ और ली शाओ का दावा है कि WHCDC ने लैब में ऐसे जानवरों को रखा जिनसे बीमारियां फैल सकती हैं, इनमें 605 चमगादड़ भी शामिल थे। उनके मुताबिक, ‘हो सकता है कि 2019-CoV कोरोना वायरस की शुरुआत यहीं से हुई हो।

See also  लॉकडाउनः प्रशासन हुआ सख्त, जायजा लेने पुलिस अफसरों के साथ कलेक्टर भारतीदासन सड़क पर उतरे

‘ इसके अलावा इनके रिसर्च पेपर में यह भी कहा गया है कि कोरोना वायरस के लिए जिम्मेदार चमगादड़ों ने एक बार एक रिसर्चर पर हमला कर दिया और चमगादड़ का खून उसकी स्किन में मिल गया।

रिपोर्ट में कहा गया है, ‘रोगियों में मिले जीनोम सीक्वेंस 96 या 89 फीसदी थे जो बैट CoC ZC45 कोरोना वायरस के समान हैं लेकिन ये मूल रूप से राइनोफस एफिनिस में पाए जाते हैं।’ रिपोर्ट में बताया गया है कि यहां मौजूद देसी चमगादड़ वुहान के सीफूड मार्केट से करीब 600 मील दूर पाए जाते हैं।

और यूनन व झेजियांग प्रांत से उड़कर आए चमगादड़ों की संख्या शायद बहुत कम रही होगी। इसके अलावा, स्थानीय लोगों को चमगादड़ खाने की सलाह बहुत कम दी जाती है। 31 निवासियों और 28 विजिटर्स ने इस बारे में गवाही भी दी है।

सिर्फ 300 गज की थी लैब

इसके अलावा इन वैज्ञानिकों ने यह भी कहा है कि यह रिसर्च WHCDC की सिर्फ कुछ गज बड़ी एक लैब में की जा रही थी। रिपोर्ट के अनुसार, WHCDC में एक रिसर्चर ने बताया था कि एक चमगादड़ का खून स्किन में आने के बाद उसने खुद को दो हफ्तों तक अलग रखा था। इसी व्यक्ति ने एक चमगादड़ द्वारा पेशाब किए जाने के बाद भी खुद को अलग रखा था।

See also  No Kings Protest 2026: ईरान से जंग के बीच अमेरिका में ट्रंप के खिलाफ सड़कों पर उतरे लाखों लोग, तानाशाह नहीं चलेगा के नारों से गूंजा व्हाइट हाउस

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।