टीआरपी डेस्क। नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट’ में प्रदर्शन के बाद यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब की गिरफ्तारी ने देश की सियासत गरमा दी है। इस मामले में अब विपक्ष के नेता राहुल गांधी खुलकर मैदान में आ गए हैं। राहुल ने सोशल मीडिया पर एक भावुक और आक्रामक पोस्ट साझा कर उदय भानु को अपना ‘बब्बर शेर’ साथी बताया है।

“तानाशाही और कायरता का प्रमाण है यह गिरफ्तारी”

राहुल गांधी ने ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करना भारतीयों का लोकतांत्रिक अधिकार है। उन्होंने उदय भानु और उनके साथियों की गिरफ्तारी को तानाशाही प्रवृत्ति करार दिया। राहुल ने लिखा, “मुझे यूथ कांग्रेस के अपने बब्बर शेर साथियों पर गर्व है। सत्ता को सच का आईना दिखाना अपराध नहीं, देशभक्ति है।” उन्होंने कार्यकर्ताओं को ढांढस बंधाते हुए नारा दिया “डरो मत, सच और संविधान हमारे साथ हैं।”

See also  जयपुर में गरजी सोनिया गांधी, पीएम मोदी पर कसा तंज

अमेरिका के साथ ‘ट्रेड डील’ पर उठाए गंभीर सवाल


राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में केवल गिरफ्तारी का विरोध नहीं किया, बल्कि उस मुद्दे को भी हवा दी जिसके लिए विरोध प्रदर्शन किया गया था। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा अमेरिका के साथ की गई ट्रेड डील की तीखी आलोचना की।

किसानों का नुकसान: राहुल का आरोप है कि इस समझौते से भारतीय किसानों के हितों के साथ समझौता किया गया है। टेक्सटाइल उद्योग को इस डील से बड़ा झटका लगने की बात कही गई। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि भारत का महत्वपूर्ण डाटा अमेरिका के हाथों में सौंपा जा रहा है।

See also  Political Rhetoric : भूपेश के तंज पर पुरंदर का पलटवार! कलेक्टर-SP कॉन्फ्रेंस को लेकर बयानबाजी तेज…

सियासी तूफान

बता दें कि 20 फरवरी को हुए शर्टलेस प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने उदय भानु को 20 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया है। राहुल गांधी के समर्थन के बाद अब देशभर में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन की रणनीति बना रहे हैं।