टीआरपी डेस्क। Gas Cylinder booking Online : अगर आप भी घर में एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके बड़े काम की है। केंद्र सरकार ने गैस रीफिलिंग के नियमों में एक बड़ा बदलाव कर दिया है। अब एक सिलेंडर बुक करने के बाद दूसरे सिलेंडर के लिए आपको पहले से ज्यादा इंतजार करना होगा। मैदानी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मिडिल-ईस्ट में जारी तनाव के बीच सप्लाई को मैनेज करने के लिए यह कदम उठाया गया है।

21 नहीं, अब 25 दिन का नियम लागू

बता दें कि पहले आप एक सिलेंडर बुक करने के महज 21 दिन बाद दूसरा रीफिल बुक कर सकते थे। लेकिन अब नए नियमों के तहत 25 दिन का अनिवार्य अंतर (Gap) कर दिया गया है। यानी अगर आपकी गैस खपत ज्यादा है, तो आपको अपनी प्लानिंग बदलनी होगी। गौरतलब है कि सरकार ने आश्वासन दिया है कि देश में गैस की कोई कमी नहीं है, बस यह नियम बेहतर वितरण के लिए बनाया गया है।

See also  SBI की मुख्य शाखा में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

चुटकियों में होगा बुक: ये हैं 5 आसान तरीके

अब सिलेंडर बुक करने के लिए गैस एजेंसी के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। रायपुर के जयस्तंभ चौक से लेकर बस्तर के गांवों तक, आप घर बैठे इन तरीकों से बुकिंग कर सकते हैं:

  • व्हाट्सऐप (WhatsApp): सबसे तेज तरीका। इंडेन (7588888824), भारत गैस (1800224344) और एचपी (9222201122) के नंबरों पर बस ‘Hi’ या ‘REFILL’ लिखकर भेजें।
  • मिस्ड कॉल सुविधा: बिना इंटरनेट वाले फोन से भी काम होगा। इंडेन के लिए 8454955555 पर बस एक मिस्ड कॉल दें।
  • मोबाइल ऐप्स: Google Pay, PhonePe या Paytm के ‘Book a Cylinder’ सेक्शन में जाकर तुरंत पेमेंट और बुकिंग करें।
  • IVRS कॉल: रजिस्टर्ड नंबर से कंपनी के हेल्पलाइन पर कॉल कर रिकॉर्डेड निर्देशों का पालन करें।

क्या होगा आम जनता पर असर?

दरअसल, यह बदलाव उन बड़े परिवारों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है जहां महीने में एक से ज्यादा सिलेंडर की खपत होती है। विशेषज्ञों का कहना है कि लोगों को अब गैस की फिजूलखर्ची रोकनी होगी। छत्तीसगढ़ के शहरों में गैस एजेंसियां अब उपभोक्ताओं को इस नए ’25 दिन के नियम’ के बारे में जागरूक कर रही हैं ताकि ऐन मौके पर किसी की रसोई ठंडी न पड़े।

See also  सोनिया और प्रियंका गांधी आ सकती हैं दंतेवाड़ा