Cg News: रायपुर। छत्तीसगढ़ 12वीं बोर्ड के हिंदी विषय का पेपर लीक होने के बाद माध्यमिक शिक्षा मंडल ने सख्त कदम उठाते हुए परीक्षा को निरस्त कर दिया है। अब यह परीक्षा 10 अप्रैल 2026 को दोबारा आयोजित की जाएगी।
Cg News: बता दें कि, 14 मार्च को हुई हिंदी परीक्षा से पहले सोशल मीडिया और व्हाट्सऐप ग्रुप्स पर पेपर से जुड़े सवाल वायरल होने का मामला सामने आया था। इस पर छात्र संगठन NSUI ने भी गंभीर आरोप लगाए और विरोध प्रदर्शन किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मंडल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सिटी कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
Cg News: माध्यमिक शिक्षा मंडल ने साफ किया है कि परीक्षा की निष्पक्षता से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। शिक्षा मंडल और प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि इस मामले में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। जांच के बाद दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



