दंतेवाड़ा/सुकमा। डेडलाइन के आखिरी दिन दंतेवाड़ा में पांच नक्सलियों ने सरेंडर किया है। सरकार ने पांचों माओवादियों पर 9 लाख का इनाम घोषित कर रखा था। नक्सलियों से हुए पूछताछ के बाद पुलिस ने इंसास, एसएलआर, बीजीएल समेत 40 घातक डम्प हथियार बरामद किए हैं।

सरेंडर माओवादियों के डम्प से 8 नग एसएलआर रायफल, 3 नग इंसास रायफल, 1 नग कारबाईन, 1 नग 303 रायफल, 5 नग बीजीएल लाॅन्चर सहित कुल 40 हथियार बरामद किया गया।

आज (31 मार्च) को बीजापुर में आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों की सूची :

1.एसीएम/भैरमगढ़ एरिया कमेटी सोमे कड़ती पिता टोकडा कड़ती उम्र लगभग 42 वर्ष जाति मुरिया निवासी चेरली कोकोदीपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर (05 लाख)।

2.पार्टी सदस्य/भैरमगढ़ एरिया कमेटी लखमा ओयाम पिता मोंडा ओयाम उम्र लगभग 19 वर्ष जाति मुरिया निवासी बेचापाल कड़तीपारा थाना मिरतुर जिला बीजापुर (01 लाख)।

3.पार्टी सदस्य/भैरमगढ़ एरिया कमेटी सरिता पोड़ियाम पिता पण्डरू पोड़ियाम उम्र लगभग 21 वर्ष जाति मुरिया निवासी हिंगुम नयापारा थाना जंगला जिला बीजापुर (01 लाख)।

See also  BIG BREAKING: नक्सलियों की करतूत पर जवानों ने फेरा पानी, 3 प्रेशर बम को किया डिफ्यूज

4.पार्टी सदस्य/भैरमगढ़ एरिया कमेटी जोगी कलमू पिता सोमडा कलमू उम्र 20 वर्ष जाति मुरिया निवासी नेण्ड्रा गोटूमपारा थाना बासागुडा जिला बीजापुर (01 लाख)।

5.पार्टी सदस्य/गंगालूर एरिया कमेटी मोटी ओयाम पिता हुंगा ओयाम उम्र 19 वर्ष जाति मुरिया निवासी पीडिया कुप्पागुडापारा थाना गंगालूर जिला बीजापुर (01 लाख)।

सुकमा में दो नक्सलियों ने किया सरेंडर

उधर सुकमा जिले में 8-8 लाख की इनामी दो युवतियों ने सरेंडर किया है। पुलिस ने इनके पास से जंगल में डंप 10 लाख नगद और इंसास LMG, AK 47, 303 जैसे राइफल बरामद किया है। ये नक्सल कैडर KKBN डिवीजन (ओडिशा) में सक्रिय रहे हैं।

एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि नक्सलियों के बड़े नक्सल डंप जिसमें नगद 10 लाख रूपए एवं ऑटोमैटिक वेपन बरामद करने में सुरक्षाबल को बड़ी सफ़लता मिली है। नक्सल संगठन लगभग समाप्त हो चुका है और लगातार विकास कार्यों से दूरस्थ क्षेत्रों तक शासन की योजनाएं पहुंच रही हैं। 31 मार्च 2026 ‘नक्सल मुक्त बस्तर’ संकल्प की समय-सीमा का अंतिम दिन है। शासन की पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पण करने वालों को आर्थिक सहायता, सुरक्षा, कौशल प्रशिक्षण एवं सम्मानजनक जीवन की सुविधा दी जा रही है।

See also  CG Assembly Election 2023: नक्सलियों ने की फायरिंग, मतदान केंद्र पर हमला