नई दिल्ली/डेस्क। भारत में जब भी अच्छी नौकरी, तगड़ी सैलरी और शानदार सुख-सुविधाओं की बात आती है, तो हमारे दिमाग में कुछ गिने-चुने नाम ही आते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश में सबसे ज्यादा लोगों को रोजगार देने वाली कंपनियां कौन सी हैं? बता दें कि ये कंपनियां न सिर्फ लाखों परिवारों का घर चला रही हैं, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ भी बनी हुई हैं। मैदानी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस लिस्ट में कुछ ऐसे नाम भी शामिल हैं जिनके बारे में सुनकर आप दंग रह जाएंगे।

नंबर-1 पर टाटा का दबदबा

भारत में सबसे बड़े एम्प्लॉयर (रोजगार देने वाली संस्था) के तौर पर टाटा ग्रुप की TCS (Tata Consultancy Services) आज भी पहले पायदान पर काबिज है। गौरतलब है कि टीसीएस के पास फिलहाल 6,07,979 कर्मचारी काम कर रहे हैं। खास बात यह है कि दुनिया भर में कर्मचारियों की संख्या के मामले में टीसीएस का आठवां नंबर है।

See also  छत्तीसगढ़ देश का सबसे भरोसेमंद और तेज़ी से उभरता औद्योगिक गंतव्य- CM

दूसरे नंबर के नाम ने सबको किया हैरान

हैरानी की बात तो यह है कि इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रिलायंस या इंफोसिस नहीं, बल्कि Quess Corp का नाम है। हो सकता है आपने यह नाम पहली बार सुना हो, दरअसल यह एक आउटसोर्सिंग और स्टाफिंग फर्म है। बेंगलुरु में हेडक्वार्टर वाली यह कंपनी 9 देशों में 4.80 लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार देती है। यह कंपनी 3,000 से ज्यादा क्लाइंट्स के लिए आईटी स्टाफिंग और फैसिलिटी मैनेजमेंट का काम संभालती है।

भारत की टॉप-10 ‘जॉब गिवर’ कंपनियां

अगर आप भी करियर ग्रोथ और बेहतरीन फैसिलिटीज की तलाश में हैं, तो इन टॉप कंपनियों की लिस्ट पर एक नजर जरूर डालें

रैंककंपनी का नामकर्मचारियों की संख्या
1TCS6,07,979
2Quess Corp4,80,000+
3इंफोसिस3,23,788
4महिंद्रा एंड महिंद्रा2,60,000
5कोल इंडिया2,48,550
6रिलायंस इंडस्ट्रीज2,36,334
7एसबीआई (SBI)2,32,296
8विप्रो (Wipro)2,30,000
9एचसीएल टेक2,23,420
10एचडीएफसी बैंक2,14,521

बैंकिंग और स्टील सेक्टर का भी जलवा

बता दें कि इस लिस्ट में इनके अलावा भी कई बड़े नाम शामिल हैं जो एक लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार दे रहे हैं। इनमें ICICI बैंक (1,82,665 कर्मचारी), टेक महिंद्रा और टाटा स्टील जैसे नाम प्रमुख हैं। सरकारी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी LIC भी 1,04,036 कर्मचारियों के साथ देश के सबसे बड़े नियोक्ताओं में से एक बनी हुई है।

See also  कोरोना के साइड इफेक्टः देशव्यापी लॉकडाउन से भारत में 10 करोड़ नए गरीब पैदा होंगे, 10 साल पहले की स्थिति में पहुंच जाएगा देश

दरअसल, इन कंपनियों का बड़ा वर्कफोर्स ही यह साबित करता है कि भारत में कॉर्पोरेट सेक्टर किस तेजी से विस्तार कर रहा है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले समय में आईटी और सर्विस सेक्टर में नौकरियों की बौछार और भी बढ़ने वाली है।