जांजगीर। निवेश में भारी मुनाफे के नाम पर बड़े फर्जीवाड़े का मामला जांजगीर जिले में सामने आया है। यहां हरिशंकर गुप्ता नामक शख्स ने 100 से अधिक लोगों को अपनी ठगी का शिकार बना लिया। शेयर ट्रेडिंग में निवेश पर आकर्षक रिटर्न का वादा कर आरोपी ने करीब 50 करोड़ रुपये की रकम जुटाई और फरार हो गया है। पीड़ित निवेशकों ने SP को आवेदन देकर आरोपी की गिरफ्तारी और राशि दिलाने की मांग की है।

बीते 8 महीने से फरार है दलाल

पांडरीकला निवासी हरीशंकर गुप्ता ने शेयर ट्रेडिंग और मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर जिले के 100 से अधिक लोगों से लगभग 50 करोड़ रुपये की ठगी की है। बताया जा रहा है, आरोपी बीते आठ महीनों से फरार है।

पहले आकर्षक ब्याज देकर भरोसा जीता

हरीशंकर गुप्ता बीते 8-9 वर्षों से चांपा की शांति विहार कॉलोनी में निवास कर रहा था। उसने निवेश करने पर तीन प्रतिशत मासिक ब्याज का लालच देकर लोगों को अपने जाल में फंसाया। शुरुआत में कुछ लोगों को रकम वापस कर भरोसा जीता, इसके बाद लोगों की गाढ़ी कमाई का बड़ा हिस्सा हड़प कर फरार हो गया।

See also  आपने जो स्वागत किया उसे मैं जीवन भर नहीं भूल पाऊंगा: मुख्यमंत्री विष्णुदेव

ठगी के लिए एजेंटों का लिया सहारा

आरोपी ने 20 से 30 एजेंट तैयार किए थे, जो बाजार से तीन प्रतिशत ब्याज पर पैसा जुटाते थे। इसमें वह से दो प्रतिशत निवेशकों को देता था, एक प्रतिशत खुद रख लेता था। एजेंट बाजार से 3 प्रतिशत ब्याज पर रकम उठाते थे, जिसमें से दो प्रतिशत निवेशकों को देते और एक प्रतिशत खुद रखते थे। समय पर ब्याज मिलने के कारण लोगों का भरोसा बढ़ता गया और देखते ही देखते करोड़ों रुपए आरोपी के पास जमा हो गए। धीरे-धीरे बड़ी रकम इकट्ठा कर वह फरार हो गया।

निवेशकों में कई बड़े नाम

बता दें कि ठगी का शिकार होने वालों में जांजगीर जिले के कई बड़े नाम शामिल हैं। श्याम भारती फ्यूल्स के संचालक ने 4 करोड़, सुनील सराफ ने डेढ़ करोड़, निरंजन महाराज ने सवा करोड़ और मुकेश साहू ने दो करोड़ रुपये निवेश किए थे। इनके अलावा लव राठौर जैसे दर्जनों लोगों ने करोड़ों रुपये गंवाए हैं।

See also  राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन का विधानसभा में अभिभाषण कल होगा

थाना प्रभारी चांपा, अशोक वैष्णव के मुताबिक पीड़ित व्यक्तियों ने शिकायत की है। पीड़ितों और मामले से जुड़े व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद अपराध दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।