RCB vs MI Match Raipur: ऑनलाइन बिक्री शुरु होते ही 2500 वाली टिकट की सोल्ड आउट, 12 मई वाले मैच के लिए कल से होगी बुकिंग
RCB vs MI Match Raipur: ऑनलाइन बिक्री शुरु होते ही 2500 वाली टिकट की सोल्ड आउट, 12 मई वाले मैच के लिए कल से होगी बुकिंग

RCB vs MI IPL Match Raipur: रायपुर। राजधानी रायपुर में 10 मई को होने वाले IPL मैच के लिए ऑनलाइन टिकट बिक्री शुरू हो गई है। दर्शक https://shop.royalchallengers.com/ticket वेबसाइट पर जाकर अपनी सीट बुक कर सकते हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस के बीच खेले जाने वाले इस मैच की सबसे सस्ती टिकट 2500 रुपए की थी, लेकिन यह टिकटें आज विंडो ओपन होते ही कुछ ही मिनटों में बिक गई।

RCB vs MI Match Raipur: 12 मई के मैच के लिए टिकट बुकिंग 4 मई से

फिलहाल 3300 रुपए से 8000 रुपए तक टिकट विंडो ओपन है। वहीं 12 मई को होने वाले मैच के लिए टिकट बिक्री 4 मई से शुरू होगी। यह मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला जाएगा। जानकारी के अनुसार, RCB की टीम 8 मई को रायपुर पहुंचेगी और यहां करीब 6 दिन तक रहेगी। इस दौरान टीम मैदान पर प्रैक्टिस भी करेगी। मुंबई इंडियंस की टीम भी 8 मई के बाद रायपुर पहुंच सकती है।

See also  सदन में उठा क्लब के लाइसेंस पर बार का संचालन व शराब तस्करी का मुद्दा , राजीव मितान क्लब में खर्च की गई राशि पर हुआ हंगामा

RCB vs MI Match Raipur: QR कोड के जरिए मैदान के अंदर मिलेगा एक्सेस

मैच के लिए डिजिटल M-टिकट जारी किए जाएंगे। इन टिकटों को फिजिकल टिकट में रिडीम करने की जरूरत नहीं होगी। दर्शकों को एंट्री के लिए QR कोड मैच वाले दिन गेट खुलने से कुछ समय पहले ही दिखाई देगा। इससे पहले QR कोड एक्सेस नहीं किया जा सकेगा। आयोजकों का कहना है कि यह व्यवस्था सुरक्षा और फर्जी एंट्री रोकने के लिए लागू की गई है।

RCB vs MI Match Raipur: गेट खुलने का समय और एंट्री सिस्टम

स्टेडियम के गेट दोपहर 3:30 बजे खुलेंगे। दर्शकों को अपने टिकट में दिए गए गेट नंबर के अनुसार ही प्रवेश करना होगा। ये सारी जानकारी आपको अपने खरीदी हुई टिकट में भी देखने काे मिलेगा। दोबारा एंट्री (Re-entry) की अनुमति नहीं होगी। वहीं 2 साल से अधिक उम्र के बच्चों के लिए अलग टिकट जरूरी होगा। एक नंबर से केवल चार टिकट की मिलेंगे। दर्शकों को सलाह दी गई है कि वे मैच के दिन समय से पहले पहुंचे और QR कोड एक्टिव होने के बाद ही एंट्री के लिए तैयार रहें।

See also  हवाई सेवा के लिए बिलासपुर के नागरिकों ने राजधानी में किया प्रदर्शन : एयरपोर्ट के अपग्रेडेशन के लिए 200 करोड़ रुपये स्वीकृत करने की मांग

RCB vs MI Match Raipur: M-टिकट ट्रांसफर: सिर्फ एक बार ही संभव

जानकारी के मुताबिक, हर M-टिकट को केवल एक बार ही ट्रांसफर किया जा सकेगा। इसके बाद उसे आगे किसी और को फॉरवर्ड नहीं किया जा सकता। टिकट ट्रांसफर के दौरान यूजर को रिसीवर का मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। ट्रांसफर कंफर्म होते ही पुराने यूजर की एक्सेस खत्म हो जाएगी। नया यूजर वेबसाइट/ऐप में लॉगिन कर टिकट एक्सेस कर सकेगा। सिस्टम खासतौर पर ब्लैक मार्केटिंग रोकने के लिए लागू किया गया है।