टीआरपी डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में राज्य की सबसे हॉट सीट भवानीपुर पर बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है, जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भाजपा के शुभेंदु अधिकारी से पीछे चल रही हैं।

इस सीट पर तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भाजपा के बीच सीधी टक्कर है, जबकि कांग्रेस के प्रदीप प्रसाद और सीपीआईएम के श्रीजीब बिस्वास भी मैदान में हैं।

राज्य की 293 सीटों पर हो रही मतगणना में टीएमसी और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर बनी हुई है। भवानीपुर में कुल 20 राउंड में गिनती पूरी होगी।

मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और सीएपीएफ (CAPF) की 200 कंपनियां तैनात हैं।

चुनाव आयोग के अनुसार, सभी केंद्रों पर सीसीटीवी और माइक्रो-ऑब्जर्वर्स के जरिए निगरानी रखी जा रही है। रुझानों के साथ ही राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है और जल्द ही राज्य की नई सरकार की तस्वीर साफ हो जाएगी।

See also  Customs Caught : नूडल्स के पैकेट में हीरे और अंडरगारमेंट्स में सोना..! एयरपोर्ट पर कस्टम ने पकड़ा 6.46 करोड़ का माल, VIDEO