टीआरपी डेस्क। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुद्धि और व्यापार के कारक बुध ग्रह 7 मई को भरणी नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। भरणी नक्षत्र के स्वामी शुक्र हैं, जिनका बुध के साथ मित्रवत संबंध है। बुध का शुक्र के नक्षत्र में यह गोचर सुख-सुविधाओं और धन में वृद्धि करने वाला माना जाता है।
इस परिवर्तन से मिथुन, कन्या और धनु राशि के जातकों को करियर में नई ऊंचाइयां और आर्थिक लाभ मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं।
मिथुन राशि वालों के लिए यह समय व्यापार में नई डील और निवेश से अच्छे रिटर्न का संकेत दे रहा है। कन्या राशि के जातकों की आय में वृद्धि होगी और कार्यस्थल पर उनकी मेहनत को पहचान मिलेगी।
धनु राशि वालों के लिए सुख-सुविधाओं में विस्तार होगा और अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। हालांकि,
मेष, कर्क, सिंह और वृश्चिक राशि के लोगों को इस दौरान धन के मामलों में सावधानी बरतनी होगी। बुध को प्रसन्न करने के लिए बुधवार का व्रत रखना और भगवान गणेश की पूजा करना लाभकारी रहेगा।


