टीआरपी डेस्क। CG Crime : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र स्थित भंवतरा गांव में अज्ञात हमलावरों ने एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी है। 14 मई 2026 की सुबह इस सामूहिक हत्याकांड का खुलासा तब हुआ जब घर में निर्माण कार्य के लिए पहुंचे मिस्त्री ने चारों सदस्यों को खून से लथपथ हालत में पाया।

सोते समय किया गया हमला

जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान 70 वर्षीय मेदनी प्रसाद कश्यप, उनकी पत्नी कांति बाई (65 वर्ष), नातिन मोगरा (25 वर्ष) और नाती पीतांबर (17 वर्ष) के रूप में हुई है। हमलावरों ने देर रात घर में घुसकर सो रहे परिवार पर टांगिया (कुल्हाड़ी) से ताबड़तोड़ वार किए। घटना स्थल पर चारों की लाशें खाट पर पड़ी मिलीं।

सूचना मिलते ही प्रभारी एसपी निवेदिता पाल, एडिशनल एसपी उमेश कश्यप और फॉरेंसिक टीम डॉग स्क्वॉड के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल से हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया है।

See also  PROMOTION BREAKING: प्रदेश के 106 ASI बने SI, देखें पूरी सूची,​ किसे कहां मिली पोस्टिंग

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शुरुआती जांच के बाद सामने आया है कि इस जघन्य वारदात को मृतक के पुत्र सोना साय कश्यप ने अपने बेटे गोलू के साथ मिलकर अंजाम दिया।

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान मेदनी प्रसाद कश्यप, पीताम्बर कश्यप, शांति बाई और कुमारी मोगरा के रूप में हुई है। पूरा मामला पारिवारिक संपत्ति विवाद से जुड़ा हुआ है। पैतृक संपत्ति को लेकर लंबे समय से परिवार में तनाव चल रहा था, जो धीरे-धीरे गंभीर विवाद में बदल गया और इसी के चलते हत्या की यह वारदात सामने आई। फ़िलहाल आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।