रायपुर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सरकारी स्कूलों की फीस वृद्धि के विरोध में संयुक्त संचालक शिक्षा कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया। शहर अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन ने कहा कि भाजपा सरकार ने हाई स्कूल की फीस में 90 रूपए तथा हायर सेकेंडरी स्कूल की फीस में 105 रूपए की बढ़ोतरी की है। पहले ही पेट्रोल डीजल गैस और किराना सामान में बढ़ी कीमतों से जन सामान्य परेशान हैं। और अब स्कूल फीस में बढ़ोतरी कर ट्रिपल वार कर रही है।

See also  अब आयुष मंत्रालय में होगी छत्तीसगढ़ में निर्मित वनौषधि की आपूर्ति