टीआरपी डेस्क। Petrol-Diesel Price Hike : अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव के बीच देश में पेट्रोल, डीजल और CNG की कीमतों में एक बार फिर भारी बढ़ोतरी की गई है। शनिवार को देश में पेट्रोल की कीमतों में 87 पैसे और डीजल में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई। तेल विपणन कंपनियों द्वारा पिछले 10 दिनों में यह तीसरी बढ़ोतरी है, जिसने आम आदमी की कमर तोड़ दी है।

इसके साथ ही, दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत के कई हिस्सों में CNG की कीमतें ₹1 प्रति किलो बढ़ा दी गई हैं। इस बदलाव के बाद दिल्ली में CNG अब ₹81.09 प्रति किलो की दर से मिलेगी। इससे पहले सरकार ने 15 मई को ₹2 और फिर 18 मई को ₹1 की बढ़ोतरी की थी, जिसके बाद अब कीमतें ₹80 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर चुकी हैं।

9 दिन में तीसरी बार बढ़े दाम

ईंधन की कीमतों में पिछले 9 दिनों के भीतर यह तीसरी बड़ी बढ़ोतरी है। इससे पहले 19 मई को पेट्रोल और डीजल के दामों में औसतन 90 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया गया था। वहीं, 15 मई को भी कीमतों में सीधे ₹3 प्रति लीटर की रिकॉर्ड बढ़ोतरी की गई थी। लगातार हो रही इस वृद्धि से सार्वजनिक परिवहन और स्कूल बसों के किराए में भी बढ़ोतरी होने के आसार हैं।

See also  द रूरल पोस्ट की खबर पर गूंजा विधानसभा, EOW करेगी 660 करोड़ के रिएजेंट खरीदी की जांच

अंतरराष्ट्रीय बाजार का दबाव और ईरान-अमेरिका तनाव

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इस अचानक आई तेजी की मुख्य वजह वैश्विक बाजार में कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की कीमतों में आया उछाल है। ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण क्रूड ऑयल के दाम जो कभी 70 डॉलर के आसपास थे, अब बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की मजबूती और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण भारतीय तेल कंपनियां लगातार घाटे के दबाव में थीं, जिसकी भरपाई के लिए यह कदम उठाया गया है।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।