SUSPENDED

राजनांदगांव। जिले के घुमका में पदस्थ खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन.के. टंडन को राज्य शासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन पर 14 वर्षीय नाबालिग बालिका के स्वास्थ्य परीक्षण में गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप है।

शासन ने माना मामला गंभीर

जारी आदेश के मुताबिक, ग्राम ईरा, पोस्ट सोमनी, विकासखंड राजनांदगांव की नाबालिग बालिका के स्वास्थ्य परीक्षण में गंभीर अनियमितता सामने आई। स्वास्थ्य विभाग को लापरवाही की शिकायत मिली थी। शासन स्तर पर समीक्षा के बाद यह कार्रवाई की गई।

राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9(1)(क) के तहत डॉ. टंडन को निलंबित किया है।

बिना अनुमति नहीं छोड़ सकेंगे मुख्यालय

निलंबन अवधि के दौरान डॉ. एन.के. टंडन का मुख्यालय संभागीय संयुक्त संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं, दुर्ग संभाग, दुर्ग निर्धारित किया गया है। आदेश में साफ है कि वे सक्षम अधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे।

See also  विजय संकल्प महारैली में शाह ने भरी हुंकार

जांच के बीच सख्त संदेश

बताया जा रहा है कि नाबालिग से जुड़े इस संवेदनशील मामले में शासन ने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। जांच जारी है, लेकिन तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर बड़ा संदेश दिया गया है।