रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्षों का 10 दिन का ट्रेनिंग कैंप 21 जून से अभनपुर में शुरू होगा। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक दिन कैंप में शामिल होकर अध्यक्षों को गुर सिखाएंगे। कैंप 30 जून तक चलेगा।
प्रशिक्षण शिविर अभनपुर स्थित श्री अशुतोष अलका अप्पलवार मंगल भवन में होगा। तैयारियां तेज हैं।

वेणुगोपाल ने जारी किये दिशा-निर्देश

AICC महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने पत्र जारी कर सभी नए जिला अध्यक्षों को अनिवार्य रूप से शामिल होने को कहा है। पत्र में बताया गया कि कैंप का मकसद संगठन को ज्यादा मजबूत और एक्टिव बनाना है।

राहुल गांधी इस शिविर के दौरान किसी एक दिन पहुंचकर मार्गदर्शन देंगे, वहीं AICC सचिव पूरे 10 दिन मौजूद रहेंगे।
PCC अध्यक्ष, CLP नेता, प्रभारी महासचिव कम से कम 5 दिन अनिवार्य रूप से रुकेंगे। सभी जिला अध्यक्षों को 21 जून दोपहर 12 बजे तक हर हाल में पहुंचना होगा।

बता दें कि इससे पहले 10 फरवरी को नई दिल्ली के इंदिरा भवन में एक दिन का प्रशिक्षण हुआ था। तब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने मार्गदर्शन दिया था। अब छत्तीसगढ़ में विस्तृत कैंप हो रहा है। AICC ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी को कैंप की सभी व्यवस्थाएं पुख्ता करने के निर्देश दिए हैं।

See also  18 से 44 आयु वर्ग के लोगों के लिए सीजी टीका पोर्टल हुआ शुरू... ले सकते हैं कोविड वैक्सीनेशन के प्रथम डोज का सर्टिफिकेट