टीआरपी डेस्क। Sawan 2026 : सनातन धर्म में सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे पवित्र माना जाता है। मान्यता है कि इस पूरे महीने शिवलिंग पर जलाभिषेक, रुद्राभिषेक, बेलपत्र अर्पित करने और सोमवार का व्रत रखने से भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होते हैं। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, समुद्र मंथन के दौरान निकले हलाहल विष का पान करने के बाद देवताओं ने सावन मास में भगवान शिव का जलाभिषेक कर उन्हें शीतलता प्रदान की थी। तभी से सावन में जल चढ़ाने की परंपरा चली आ रही है।

सावन 2026 कब से कब तक रहेगा?

द्रिक पंचांग के अनुसार, वर्ष 2026 में सावन माह 30 जुलाई से प्रारंभ होगा और 28 अगस्त को सावन पूर्णिमा के साथ समाप्त होगा। इस पूरे महीने शिव मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, जलाभिषेक और कांवड़ यात्रा का विशेष महत्व रहेगा।

सावन 2026 के सोमवार

  • पहला सावन सोमवार: 3 अगस्त 2026
  • दूसरा सावन सोमवार: 10 अगस्त 2026
  • तीसरा सावन सोमवार: 17 अगस्त 2026
  • चौथा सावन सोमवार: 24 अगस्त 2026
See also  सुप्रीम कोर्ट: सीएए पर फिलहाल सुनवाई से इंकार, 150 से ज्यादा याचिकाओं की सुनवाई लंबित