टीआरपी डेस्क। बेमेतरा जिले के थान खम्हरिया थाने से बड़ी खबर आ रही है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने एक प्रधान आरक्षक को घूस लेते रंगे हाथ पकड़ लिया है। मामला थान खम्हरिया का है।

यहां पदस्थ प्रधान आरक्षक अजय लहरे लंबे समय से रिश्वत की मांग कर रहा था। आरोपी ने एक काम के बदले 15 हजार रुपये मांगे थे। शिकायत मिलने के बाद ACB की टीम पूरी प्लानिंग के साथ थाने पहुंची। जैसे ही अजय लहरे ने रुपये लिए, टीम ने उसे धर दबोचा।

क्या है मामला?

सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई किसी निजी काम के एवज में की गई वसूली को लेकर हुई है। ACB की टीम फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। विभाग का कहना है कि यह जांच का विषय है कि इस घूसखोरी में क्या थाने के किसी और बड़े अधिकारी या कर्मचारी का हाथ है। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

See also  गोपिका और पति प्रमोद गुप्ता भाजपा से निष्कासित

साजा क्षेत्र में लगातार दूसरी बड़ी कार्रवाई

साजा विधानसभा क्षेत्र में एसीबी की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। कुछ दिन पहले ही इसी इलाके में एक पटवारी को रिश्वत लेते पकड़ा गया था। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से सरकारी दफ्तरों में हड़कंप मचा हुआ है।