रायपुर। राजधानी के ग्राम नकटी में रात के अंधेरे में हुई बुलडोजर कार्रवाई पर बीजेपी सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कार्रवाई को पूरी तरह गलत बताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि वे पहले भी ग्रामीणों के साथ थे और आगे भी रहेंगे।

‘चर्चा के बाद भी चलाया बुलडोजर’

दिल्ली से लौटकर माना एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि उनसे चर्चा के बावजूद अफसरों ने नकटी में बुलडोजर चलाया है। ऐसे अफसरों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वे पिछले 3 साल से नकटी के लोगों की समस्याओं के समाधान का प्रयास कर रहे हैं।

‘मैं ग्रामीणों के साथ कल भी था, आज भी हूं’

सांसद ने दोहराया कि वे अपने पहले के रुख पर कायम हैं और नकटी के ग्रामीणों के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा, “मैं ग्रामीणों के साथ कल भी था, आज भी हूं और कल भी रहूंगा।” एक सवाल के जवाब में कहा कि इस मामले में राजनीति करने की बजाय ग्राम नकटी के लोगों के साथ खड़े होने की जरूरत है।

See also  स्टील कारोबारी के ठिकाने से हुआ 100 करोड़ रुपए के हवाला लेन-देन का खुलासा

बृजमोहन अग्रवाल के इस बयान के बाद नकटी बुलडोजर कार्रवाई का मामला फिर से राजनीतिक चर्चा में आ गया है।