रायपुर। पूर्व प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने 10 जुलाई को प्रदेशव्यापी आंदोलन का ऐलान किया है। प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने पत्र जारी कर सभी जिला मुख्यालयों पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने के निर्देश दिए हैं।

जिला मुख्यालयों पर होगा विरोध प्रदर्शन

कांग्रेस के पत्र में सभी जिला और शहर कांग्रेस कमेटियों को आंदोलन आयोजित करने को कहा गया है। प्रदर्शन में सांसदों, विधायकों, पूर्व जनप्रतिनिधियों, मोर्चा-संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। कार्यक्रम के बाद विस्तृत प्रतिवेदन प्रदेश कांग्रेस कार्यालय को भेजना होगा।

कांग्रेस का आरोप: एजेंसियों का दुरुपयोग

प्रदेश कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार केंद्रीय और राज्य की जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। पार्टी की छवि धूमिल करने और वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करने के लिए यह कार्रवाई की जा रही है। इसी के विरोध में कांग्रेस 10 जुलाई को सड़कों पर उतरेगी।

See also  भूपेश बघेल से जनता पूछना चाहती है, आप सांसद इसलिए बनेंगे ताकि… : विजय शर्मा

ईओडब्ल्यू ने कोल लेवी और शराब घोटाले में 3 साल से फरार चल रहे रामगोपाल अग्रवाल को हिरासत में लिया है। उन पर 3000 करोड़ के शराब घोटाले, 450 करोड़ के कोल लेवी और 127 करोड़ के कस्टम मिलिंग घोटाले में शामिल होने का आरोप है।