Durg। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग के कुलसचिव भूपेन्द्र कुमार कुलदीप को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर है।

आरोप है कि उन्होंने विवि की दैनिक वेतनभोगी महिला कर्मचारी के वेतन से 1 लाख 49 हजार 384 रुपये का गबन किया। आरोपी कर्मचारी को सिर्फ 2200 रुपये देता था और बाकी रकम फोन-पे, पेटीएम से अपने बेटे के खाते में डलवाता था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 316(4) के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

क्या है पूरा मामला:

थाना प्रभारी मोहन नगर ने बताया कि हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की अर्धकुशल दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी शुभांगी मराठे ने शिकायत की थी। विश्वविद्यालय द्वारा गठित जांच समिति की रिपोर्ट, बैंक अभिलेख और यूपीआई ट्रांजेक्शन की जांच में वित्तीय अनियमितता सामने आई।

जांच में पता चला कि कर्मचारी को प्रतिमाह 11 हजार 515 वेतन मिलता था, लेकिन आरोपी द्वारा उसे कथित रूप से केवल 2 हजार 200 रूपये दिए जाते थे और शेष राशि फोन पे एवं पेटीएम के माध्यम से उदय कुलदीप के बैंक खाते में ट्रांसफर कराई जाती थी।

See also  BIG BREAKING : युवा कांग्रेस संगठन का चुनाव परिणाम, आकाश शर्मा अब तक के सबसे ज्यादा मार्जिन से जीतने वाले अध्यक्ष बने

जांच में इस तरह हुआ खुलासा:

  1. शुभांगी को प्रतिमाह 11 हजार 515 रुपये वेतन मिलना था।
  2. लेकिन आरोपी कुलसचिव उसे सिर्फ 2 हजार 200 रुपये देते थे।
  3. बाकी 9 हजार 315 रुपये हर महीने फोन-पे और पेटीएम के जरिए अपने बेटे उदय कुलदीप के बैंक खाते में ट्रांसफर कराए जाते थे।

कितने समय तक चला खेल

पुलिस के मुताबिक, 6 फरवरी 2025 से 4 जुलाई 2026 के बीच इस तरह कुल 1 लाख 49 हजार 384 की राशि दूसरे खाते में स्थानांतरित कराई गई। आरोपी तत्कालीन कुलसचिव के पद पर रहते हुए कर्मचारी पर दबाव बनाकर वेतन की राशि का अधिकांश हिस्सा डिजिटल माध्यम से अन्य खाते में ट्रांसफर करवाता था।

आरोप है कि आरोपी ने कुलसचिव के पद का दुरुपयोग कर कर्मचारी पर दबाव बनाकर ऐसा करवाया।

कैसे पकड़ा गया स्कैम ?

मामले की शिकायत के बाद विश्वविद्यालय द्वारा जांच समिति गठित की गई थी। समिति की रिपोर्ट और बैंक-यूपीआई रिकॉर्ड समेत उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अपराध की पुष्टि होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया। मामले में आगे की वैधानिक विवेचना जारी है।

See also  कल बस्तर में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

सबूतों के आधार पर वित्तीय अनियमितता की पुष्टि होने के बाद मोहन नगर दुर्ग पुलिस ने आरोपी कुलसचिव भूपेन्द्र कुमार कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया।

थाना प्रभारी मोहन नगर के अनुसार आरोपी पर BNS धारा 316(4)- आपराधिक विश्वास भंग के तहत केस दर्ज है। मामले में आगे की वैधानिक विवेचना जारी है।

FAQ: दुर्ग विवि कुलसचिव गिरफ्तारी मामला

सवाल 1. कौन गिरफ्तार हुआ ?

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के कुलसचिव भूपेन्द्र कुमार कुलदीप

सवाल 2. आरोप क्या है ?

दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी के वेतन से 1.49 लाख रुपये का गबन

सवाल 3. कैसे किया गबन ?

2200 रुपये देकर बाकी रकम फोन-पे/पेटीएम से उदय कुलदीप के खाते में ट्रांसफर कराया

सवाल 4. कितने समय तक चला ?

6 फरवरी 2025 से 4 जुलाई 2026 तक, करीब 17 महीने

सवाल 5. किस धारा में केस ?

BNS की धारा 316(4) – आपराधिक विश्वास भंग