Aneet Padda in Hunkkar web series teaser

Hunkkar OTT Release: बीते साल फिल्म सैयारा से दर्शकों का दिल जीतने वाली अभिनेत्री अनीत पड्डा अब एक्टिंग की दुनिया में वापसी कर रही हैं। उनकी मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज हुंकार का आधिकारिक ऐलान मेकर्स ने कर दिया है।

इसके साथ ही सीरीज का लेटेस्ट टीजर भी जारी किया गया है। जिसमें अनीत एक दमदार और अलग अंदाज में नजर आ रही हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि अनीत पड्डा स्टारर वेब सीरीज ओटीटी पर कब और कहां ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा। ।

सामने आया हुंकार का टीजर

सैयारा की सफलता के बाद अनीत पड्डा के अगले प्रोजेक्ट को लेकर काफी समय से चर्चा थी। उन्होंने सैयारा की रिलीज से पहले ही हुंकार साइन की थी। अब मेकर्स ने सीरीज की आधिकारिक घोषणा कर दी है। एक दिन पहले हुंकार का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया गया था। इसके बाद अब इसका टीजर भी सामने आ गया है। टीजर में अनीत पड्डा लीड रोल में दिखाई दे रही हैं।

See also  कोरोना इफेक्टः वित्त मंत्रालय ने दिया झटका, केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों को इस साल नहीं मिलेगा अतिरिक्त महंगाई भत्ता

मीनू रावत के किरदार में अनीत पड्डा

हुंकार में अनीत पड्डा मीनू रावत का किरदार निभा रही हैं। टीजर के अनुसार, मीनू इलाके के एक बड़े और धार्मिक शख्स पर शारीरिक शोषण का गंभीर आरोप लगाती हैं।यह शख्स अपने क्षेत्र में बाहुबली के तौर पर प्रभाव रखता है। उसके सामने पुलिस भी डरती है। ऐसे में मीनू के लिए न्याय की लड़ाई आसान नहीं है। कहानी में यह देखना अहम होगा कि मीनू बाप जी नाम के इस व्यक्ति के खिलाफ अपनी लड़ाई में क्या हासिल करती हैं। इसका जवाब वेब सीरीज देखने के बाद ही मिलेगा।

ये कलाकार भी आएंगे नजर

हुंकार में अनीत पड्डा के साथ फातिमा सना शेख, राम कपूर और मोहम्मद जीशान अय्यूब भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। टीजर सामने आने के बाद सीरीज को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई है। खासतौर पर सैयारा के बाद अनीत पड्डा की वापसी को लेकर फैंस की नजर इस सीरीज पर है।

See also  कंगना ने पूरी की 'इमरजेंसी' की शूटिंग, शेयर किया भावुक नोट

कब और कहां देख सकेंगे हुंकार?

अनीत पड्डा की वेब सीरीज हुंकार 25 सितंबर 2026 से JioHotstar पर ऑनलाइन स्ट्रीम की जाएगी। सीरीज के आधिकारिक ऐलान और टीजर के सामने आने के बाद अब दर्शक इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।

रजनी सेन टीआरपी में लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें लिखती हैं। उन्हें रोजमर्रा की जिंदगी, खान-पान, फैशन, त्योहार, संस्कृति, ज्योतिष और बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स से जुड़े विषयों पर लिखने का अनुभव है। उनका लेखन सरल, सहज और पाठकों से जुड़ा हुआ है। रजनी सेन ने बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की पढ़ाई की है और पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी लेखन क्षमता के जरिए पाठकों तक उपयोगी और रोचक जानकारी पहुंचाने का प्रयास करती हैं।