नई दिल्ली। मलेशिया के एक विशेष विमान में सवार होने वाले आठ मलेशियाई नागरिकों को आज रविवार को सुबह दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पकड़ लिया गया। सूत्रों ने कहा कि वे निजामुद्दीन के तब्लीगी जमात केंद्र से जुड़े हुए थे, जिसे कोरोना वायरस के प्रसार के लिए एक हॉटस्पॉट के रूप में चिह्नित किया गया है।

देश में कोरोना वायरस मामलों के एक तिहाई (1,000 से अधिक) मामले पिछले महीने की धार्मिक सभा से जुड़े हुए सदस्यों के हैं। सरकार के सामाजिक दूरी बनाने के संदेश के बावजूद तब्लीगी जमात के सैकड़ों लोग निजामुद्दीन की एक मस्जिद में छिपे हुए थे। यहां से निकलकर वे देश के 18 राज्यों में फैल गए और बार-बार कहे जाने के बाद भी सामने नहीं आ रहे हैं। दरअसल, तब्लीगी जमात के लगभग 9,000 लोग मरकज में भाग लेने के बाद देश के विभिन्न हिस्सों में भेज दिए गए, जिससे देश भर में कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि हो रही है ।

See also  अभी-अभी वो खबर जिसका दुनिया को था इंतजार: भारत में सीरम इंस्टीट्यूट ने शुरू किया Corona Vaccine का उत्पादन

सरकार का अनुमान है कि इनकी वजह से करीब 22,000 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो सकते हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि देश में पिछले 24 घंटों में 472 मामले दर्ज हुए हैं और अब तक देश में कोरोना वायरस से संक्रमण के कुल 3,374 मामले सामने आ चुके हैं।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।