नई दिल्ली। नेशनल हाइवे पर 20 अप्रैल से टोल कलेक्शन फिर शुरू होगा। केन्द्र सरकार ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ( NHAI ) को नेशनल हाइवे पर टोल कलेक्शन के लिए अनुमति दी है। बता दें कि कोरोना वायरस के चलते 25 मार्च से नेशनल हाइवे पर टोल वसूली बंद कर दी थी। अब सरकार से अनुमति मिलने के बाद 20 अप्रैल से एक बार फिर टोल वसूली शुरू हो जाएगी।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने (NHAI) को लिखे एक पत्र में कहा है, टोल शुल्क संग्रह सरकारी खजाने में योगदान देता है। 20 अप्रैल से सामान ले जाने वाले ट्रकों और अन्य वाहनों के आवागमन की छूट दे दी है। गृह मंत्रालय के आदेशों की पालन करते हुए (NHAI) द्वारा 20 अप्रैल से टोल संग्रह शुरू किया जाएगा।

AIMTC ने किया विरोध

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (AIMTC) ने 20 अप्रैल से टोल वसूली का विरोध किया है। ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (एआईएमटीसी) के अध्यक्ष कुलतारन सिंह अटवाल ने एक सख्त टिप्पणी में कहा कि एक तरफ सरकार आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित करना चाहती है। वहीं, मौजूदा परिस्थितियों में ठप हो चुके ट्रांसपोर्ट कारोबार को रियायत देने को भी तैयान नहीं है। सरकार को इस क्षेत्र पर कोई वित्तीय बोझ डालने से पहले अपने फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए।

See also  60 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 7 साल का मासूम, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।