दिल्ली। लॉकडाउन के बीच दिल्ली में एक शख्स नशे में धुत होकर कार चलाने के दौरान कुतुबमीनार की दीवार पर जोरदार टक्कर मारी। नशे में चूर उस शख्स की ह्युंदै वर्ना कार से ऐतिहासिक दीवार को 50 मीटर तक नुकसान हुआ। टक्कर के बाद कार में आग लग गई और ब्लास्ट हो गया।यह हादसा मंगलवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे हुआ। हादसे के बाद किसी तरह कुतुबमीनार के सुरक्षा गार्डों ने कार के ड्राइवर को बचाया।

ड्राइवर को घायल और जली हुई हालात में सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टक्कर मारने वाले आरोपी का नाम अरुण चौहान है जो दिल्ली के महिपालपुर का रहने वाला है. वह सेल परचेज का काम करता है। आर्किलोजिकल ऑफ इंडिया ने दिल्ली पुलिस को एक चिट्ठी लिखी है. जिसमें उनका कहना है कि दीवार में हुई नुकसान की भरपाई नशे में चूर आरोपी से की जाए।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

See also  आज अविश्वास प्रस्ताव पर बहस का आखिरी राउंड, निर्मला सीतारमण का विपक्ष पर हमला

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।