पठानकोट। जहां कोरोना वायरस से पूरा विश्व जूझ रहा है। वहीं इसका असर आम लोगों के साथ-साथ शादियों पर भी पड़ रहा है। दरसल एक मामला पठानकोट से सामने आया है, हाल ही में पंजाब-जम्मू सरहद पर एक अनोखा विवाह हुआ। यहां शादी के लिए जम्मू क्षेत्र जा रहे दूल्हे को बार्डर पर ही रोका गया।

जैसे ही दूल्हे और उनके परिवारों की गाड़ीयां जम्मू-कश्मीर सरहद के लखनपुर पहुंची तो यहां लॉकडाऊन का हवाला देते हुए जम्मू -कश्मीर पुलिस और प्रशासन ने उन्हें दाख़िल होने से रोक दिया। बॉर्डर पर पुलिस के लिए सड़क किनारे बने तंबूओं में दूल्हें और उसके परिवार को ठैहराया गया। इसी बीच दुल्हन के परिवार सरहद के नज़दीक पहुंचे तो उन्होंने तंबूओं में ही विवाह की रस्में अदा की। वहीं पुलिस कर्मियों ने दूल्हा-दुल्हन को नई ज़िंदगी शुरू करने का आर्शिवाद दिया।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

See also  सुप्रीम कोर्ट ने मीडिया को दी नसीहत : कोई भी बयान, समाचार प्रकाशित करने से पहले बरतनी चाहिए अत्यंत सावधानी

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।