नई दिल्ली। दिल्ली से मॉस्को जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को आज सुबह आधे रस्ते से ही वापस बुला लिया गया। दरसल पायलट कोरोना पॉजिटिव होने की सुचना मिली थी। यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी। उन्होंने कहा, ‘ए320 विमान में कोई यात्री नहीं थे और यह वंदे भारत अभियान के तहत मॉस्को से भारतीयों को वापस लाने के लिए जा रहा था, तभी जमीन पर मौजूद हमारी टीम को अहसास हुआ कि एक पायलट कोरोना पॉजिटिव है।’ विमान के अंदर केवल क्रू सदस्य मौजूद थे।

शनिवार दोपहर 12.30 बजे वापस लौटा विमान

अधिकारियों ने कहा, ‘विमान को तुरंत वापस आने के लिए कहा गया। यह शनिवार दोपहर 12.30 बजे वापस दिल्ली लौट आया। क्रू सदस्यों को क्वारंटीन (एकांतवास) किया गया है। भारतीयों को वापस लाने के लिए एयर इंडिया के दूसरे विमान को मॉस्को भेजा दिया गया है।’
 
विमान को फ्यूमिगेट किया जाएगा। विमान उज्बेकिस्तान के हवाई क्षेत्र में पहुंचा था जब अधिकारियों को पता चला कि विमान में सवार एक पायलट कोरोना की चपेट में है। सूत्रों ने कहा, ‘टीम ने गलती से पायलट की पॉजिटिव रिपोर्ट को नेगेटिव पढ़ लिया। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि रोजाना बहुत सारे लोगों के जांच परिणामों को देखा जाता है। अकेले दिल्ली में रोजाना 300 क्रू सदस्यों के जांच परिणाम देखे जाते हैं।’

See also  ED raid: मंत्री के पर्सनल सेक्रेटरी के नौकर के पास निकला 30 करोड़ नोटों का बंडल, गिनती के लिए मंगानी पड़ी मशीन

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi Newsके अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebookपर Like करें, Twitterपर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।