मुंबई। मुंबई पुलिस ने धमकी भरी कॉल आने के बाद दक्षिण मुंबई स्थित ताज होटल के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। मुंबई में 26/11 को हुये आतंकवादी हमले के दौरान पाकिस्तानी आतंकवादियों के निशाने पर शामिल स्थलों में कोलाबा इलाके में स्थित ऐतिहासिक ताज होटल भी था।

अधिकारी ने बताया कि सोमवार रात साढ़े 12 बजे एक व्यक्ति ने फोन कर बताया कि वह पाकिस्तान के कराची से बोल रहा है और होटल पर हमला किया जाएगा। उन्होंने बताया कि होटल प्रबंधन ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद होटल की सुरक्षा बढ़ा दी गई। होटल के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है और इससे जुड़ी सड़कों पर आवाजाही रोक दी गई है।

अधिकारी ने बताया कि सोमवार को कराची एक्सचेंज पर हुए हमले के बाद मुंबई पुलिस हाई अलर्ट पर है और आतंकवाद-रोधी उपायों को पुख्ता करते हुए होटल तथा अन्य संवेदनशील प्रतिष्ठानों के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

See also  BREAKING : छत्तीसगढ़ में रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन की नई सूची जारी, रेड जोन के 101 विकासखंड में 5 रायपुर के भी, आदेश में देखें राज्य के जोनों का हाल

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi Newsके अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebookपर Like करें, Twitterपर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।