दंतेवाड़ा। सोमवार को दोपहर 2:30 बजे शासन से मिली मोटरबोट की मदद से 21 लोग इंद्रावती नदी(Indravati river) पार कर रहे थे। अचानक बीच नदी में मोटरबोट(Motorboat) का इंजन खराब हो गया। इसके बाद किसी तरह बहती हुई मोटरबोट(Motorboat) एक बड़ी चट्टान (Big rock)में फंसकर रुक गई। बस इतना मौका तो काफी था, सारे लोग बोट छोड़कर चट्टान (Big rock) पर जा बैठे। किनारे से देख रहे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने बताया कि सूचना मिलते ही तत्काल एसडीआरएफ को तैयार रहने का आदेश देकर अपने मातहतों के साथ एएसपी सूरज सिंह परिहार को लेकर मौके पर पहुंचे। इसके बाद वहां राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। स्थानीय टीम ने 4 फेरे लगाकर कुल 21 लोगों को बाहर निकाल लिया। इसमें 3 बच्चे भी शामिल थे। 4:30 बजे ये अभियान पूरा हो गया।
मौके पर पहुंचे कलेक्टर भी:
घटना की सूचना जैसे ही मिली कलेक्टर भी सारा काम छोड़कर मौके पर जा पहुंचे। उन्होंने भी अभियान का अवलोकन किया। इसके बाद जैसे ही अभियान पूरा हुआ लोगों ने खुशी के मारे भारत माता की जय के नारे लगाए। तो वहीं ग्रामीणों को यह कहते हुए भी सुना गया कि ये पहला मौका है जब इतनी जल्दी प्रशासन के सारे आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। सभी लोगों के सुरक्षित निकाले जाने से इलाके में खुशी का माहौल है। डॉ. अभिषेक पल्लव के नेतृत्व में एक और सफल आॅपरेशन। वैसे भी डॉ. अभिषेक पल्लव लोगों की जान बचाने के मामले में औरों से दस कदम आगे रहते हैं। उनके साथ काम करने वाले उनके सहयोगी भी उसी प्रकार कोई भी ऐसा मौका हाथ से नहीं जाने देते हैं।

See also  लॉक डाउन खुलते ही शहर में भीड़ बढ़ने की आशंका, लोगों को सतर्क करने पुलिस ने शुरू किया MASK UP RAIPUR अभियान

hhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें और Twitter पर Follow करें

एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।