दंतेवाड़ा। जिले के कुआकोंडा थाने के श्यामगिरी, जहां मंगलवार को नक्सलियों के आईईडी धमाके में विधायक भीमा मंडावी की मौत, और 4 जवान शहीद हुए, वहां फॉरेंसिक जांच दल पहुंच गया है। दल के सदस्यों ने वहां पड़ताल शुरू कर दी है।


फौरी जांच के क्या सामने आया:

आईडी बम बिस्फोट से 5 मीटर चौड़ाई और 6 मीटर गहराई के गढ्ढे पाए गए हैं. बिस्फोट में 40-45 किलोग्राम का आईडी बम इस्तेमाल किया गया। करीब 200 मीटर दूर से कमांड आईडी इस्तेमाल किया गया है।

3 सौ मीटर उछला विधायक का बुलेट प्रूफ वाहन:

धमाका इतना बड़ा था कि 40 से 45 फुट के पेड़ों को पारकर इंजन 300 मीटर दूर जा गिरा था । 300 मीटर दूर गाड़ी के इंजन और अन्य पार्ट्स के टुकड़े मिले हैं। इस पूरी घटना को अंजाम देने में कमांड आईडी बम इस्तेमाल किया गया है। इस घटना को पूर्वनियोजित तैयारी बताई जा रही है, मलंगीर एरिया कमेटी के नक्सलियों ने इसे अंजाम देने के लिए 3 जगह छोटी छोटी टुकड़ियों में एम्बुश किया था। घटना स्थल से कुआकोंडा थाना महज 3 किलोमीटर दूरी पर है।

See also  उच्च शिक्षा विभाग की बड़ी चूक; पदोन्नति सूची में मृत और सेवानिवृत्त प्राध्यापकों के भी नाम शामिल

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए 
हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube पर हमें subscribe करें। 
एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।