संसद में ‘टैगोर की कुर्सी‘ पर बवालः तस्वीरें दिखा शाह कहा- मैं नहीं टैगोर की कुर्सी पर नेहरू बैठे, राजीव गांधी ने तो आराम से चाय पी
संसद में ‘टैगोर की कुर्सी‘ पर बवालः तस्वीरें दिखा शाह कहा- मैं नहीं टैगोर की कुर्सी पर नेहरू बैठे, राजीव गांधी ने तो आराम से चाय पी

नई दिल्ली। Lok Sabha लोकसभा में मंगलवार को बंगाल की राजनीति और शांतिनिकेतन में मौजूद Rabindranath Tagore गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की कुर्सी पर बैठने को लेकर कांग्रेस के आरोप से सदन गर्मा गई।

लोकसभा में आज कांग्रेस नेता अधीर रंजन चैधरी ने आरोप लगाया था कि पिछले दिनों बंगाल के दौरे पर गृहमंत्री अमित शाह शांतिनिकेतन में टैगोर की कुर्सी पर बैठे थे। गृहमंत्री अमित शाह ने सबूतों के साथ एक तरफ इसका खंडन किया तो तस्वीरें दिखाकर उल्टा कांग्रेस को घेर लिया और कहा कि टैगोर की कुर्सी पर वह तो नहीं बैठे, लेकिन जवाहर लाल नेहरू और राजीव गांधी बैठे थे।

दस्तावेजों को दिखाते हुए शाह ने बंद कर दी कांग्रेस की बोलती

गृहमंत्री अमित शाह ने हाथ में दस्तावेजों को दिखाते हुए कहा, यह विश्वभारती के उपकुलपति का पत्र है। मैंने उसने कहा था कि सारे फोटो और वीडियो का एनालिसिस करके बताया जाए कि कहीं मैं बैठा हूं? उन्होंने स्पष्ट किया है कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई। गृहमंत्री ने कहा कि जहां वह बैठे थे उस जगह पर भारत की पूर्व राष्ट्रपति बैठी हैं, प्रणब दा भी बैठे हैं, राजीव गांधी बैठे हैं और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री ने भी स्मारिका में वहीं बैठकर अपनी टिप्पणी लिखी थी।

See also  Rahul Gandhi Letter: छात्र प्रदर्शन पर अमित शाह को पत्र, पैलेट गन के इस्तेमाल पर उठाए सवाल

सदन में कांग्रेस को घेरते हुए शाह ने कहा, जब हम सदन में बात करते हैं तो पहले तथ्यों को जांचना और परखना चाहिए। सोशल मीडिया से उठाकर यहां रख दें तो सदन की गरिमा को क्षति होती है। लेकिन मैं इसमें इनका दोष नहीं देखता, इनकी पार्टी की बैकग्राउंड की वजह से इनसे गलती हुई। तस्वीरें दिखाते हुए गृहमंत्री ने कहा, मेरे पास दो फोटोग्राफ निकले हैं। जवाहर लाल नेहरू टैगोर की उस कुर्सी पर बैठे हैं, ये रिकॉर्ड में है फोटोग्राफ, दूसरी एक तस्वीर है कि राजीव गांधी तो टैगोर के सोफे पर बैठकर आराम से चाय पी रहे हैं।

शाह ने लोकसभा स्पीकर से कहा, मेरा आप से अनुरोध है कि इस बात को रिकॉर्ड में स्पष्ट कर दिया जाए। मैं दादा (अधीर रंजन चैधरी) की अपील पर इसे पटल पर भी रख रहा हूं ताकि यह रिकॉर्ड हिस्सा रहे। यह फोटो और शांतिनिकेतन के उपकुलपति के लेटर को पटल पर रखने की अनुमति दी जाए। स्पीकर ने शाह की इस अपील को स्वीकर कर लिया।

See also  ब्रेकिंग: जबलपुर सिटी एसपी रोहित केशवानी कोरोना पॉजिटिव

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…