भाजपा में शामिल हुए 'श्री राम'; रामायण में भगवान राम की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल करेंगे बंगाल चुनाव प्रचार
image source : google

टीआरपी डेस्क। टीवी के मशहूर धारावाहिक रामायण में भगवान राम का अभिनय करने वाले एक्टर अरुण गोविल बीजेपी में शामिल हो गए हैं। गुरुवार को बीजेपी के दफ्तर पहुंचकर अरुण गोविल ने बीजेपी की सदस्यता ली। इस दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह भी मौजूद थे। अरुण ने बीजेपी में शामिल होने का फैसला पश्चिम बंगाल, असम समेत 5 राज्यों के चुनावों से ठीक पहले लिया है। चुनावों से पहले बीजेपी के लिए यह अहम है।

हालांकि, अभी पार्टी में अरुण गोविल की जिम्मेदारी क्या होगी साफ नहीं हुआ है। अरूण गोविल बंगाल चुनाव में बीजेपी के पक्ष में जमकर प्रचार करेंगे। जानकारी अनुसार, अरुण गोविल बंगाल में करीब 100 सभाएं करेंगे। बीजेपी में शामिल होने के बाद अरुण अब पश्चिम बंगाल में पार्टी के लिए प्रचार भी करेंगे।

बता दें, कि बीते साल लॉकडाउन लागू होने के बाद दूरदर्शन चैनल पर रामायण सीरियल का फिर से प्रसारण आरम्भ किया गया था। लॉकडाउन में जनता ने इसे बहुत पसंद भी किया था। हालांकि अरुण अभी तक किसी भी राजनीतिक दल से जुड़ने से बचते रहे थे किन्तु आज उन्होंने बीजेपी में शामिल होन का फैसला कर लिया है।

See also  टीआरपी महिला दिवस स्पेशल : तीन बहनें, तीनों IAS अफसर और तीनों ही बनीं मुख्य सचिव

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।