बॉलीवुड में मोटी फीस लेने वाले एक्टर हैं अक्षय कुमार.. मगर अब तक नहीं ले सके भारतीय नागरिकता

बॉलीवुड डेस्क। अक्षय कुमार बॉलीवुड इंडस्ट्री का बड़ा चेहरा हैं। मगर उनके पास अभी तक इंडियन पासपोर्ट नहीं है। इस बारे में एक्टर का कहना है कि उन्होंने पासपोर्ट के लिए अप्लाई किया था, मगर कोविड महामारी के चलते इसमें देरी हुई।

खिलाड़ी अक्षय का कहना है कि जल्द उन्हें इंडियन पासपोर्ट मिल जाएगा। बता दें कि साल 2019 में उनकी नागरिकता को लेकर काफी बवाल हुआ था। उस वक्त अक्षय ने कहा था कि वो अपने कैनेडियन पासपोर्ट की जगह भारतीय पासपोर्ट बनवाएंगे।

हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान अक्षय से उनके पासपोर्ट के बारे में सवाल किया गया, जिसपर अक्षय ने कहा कि उन्हें पता था कि ये सवाल किया जाएगा। ” कनाडाई पासपोर्ट होने का मतलब ये नहीं है कि मैं किसी भारतीय से कम हूं। मैं बहुत ज्यादा भारतीय हूं। मुझे अपना पासपोर्ट नौ साल पहले मिला था। मैं इसकी वजह में नहीं पड़ना चाहता, क्यों, क्या हुआ, मेरी फिल्में अच्छा नहीं कर रही थीं और ब्लाह! ब्लाह!”

“हां मैंने 2019 में कहा था, तब मैंने इसके लिए अप्लाई किया था। लेकिन बाद में महामारी आ गई और सब कुछ करीब ढाई साल के लिए बंद हो गया। मुझे अपना रिनाउंस लेटर मिल गया है और बहुत जल्द मेरा पासपोर्ट आ जाएगा।” बता दें कि अक्षय को कैनेडियन कुमार कहकर ट्रोल किया जाता है।

कहा जाता है कि अक्षय बॉलीवुड के सबसे अधिक फीस लेने वाले एक्टर हैं। लेकिन फिल्में फ्लॉप होने के बाद उन्होंने अपनी फीस कम कर ली है। अक्षय ने बताया कि उन्होंने अपनी फीस 30 से 40 प्रतिशत तक कम कर दी है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।