बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
बॉलीवुड

अक्षय कुमार की Bachchan Pandey का ट्रेलर हुआ रिलीज, Full-on एक्शन और कॉमेडी के साथ होगा खूनी खेल

अक्षय कुमार की Bachchan Pandey का ट्रेलर हुआ रिलीज, Full-on एक्शन और कॉमेडी के साथ होगा खूनी खेल
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

TRP डेस्क : अक्षय कुमार कि मोस्ट अवेटेड मूवी "बच्चन पाण्डेय" का ट्रेलर धमाल मचा रहा है। इस फिल्म का इंतेजार काफी लम्बे समय से बना हुआ है। फिल्म का ट्रेलर आने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। अक्षय कुमार इस फिल्म के ट्रेलर में गैंगस्टर के रुप में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार का लुक भी काफी समय से चर्चा में बना हुआ है। इस फिल्म में अक्षय कुमार एकदम खूंखार रोल निभाते नजर आने वाले हैं।

फिल्म Bachchan Pandey में अक्षय कुमार के साथ कृति सेनन और जैकलीन फर्नांडिस नजर आने वाली हैं। कृति सेनन को ट्रेलर में एक फिल्म डायरेक्टर के रूप में देखा जा सकता है। उनके साथ अरशद वारसी भी हैं जो संभवतः स्ट्रगलिंग एक्टर का किरदार इस फिल्म में निभाएंगे। कृति खूंखार गैंगस्टर बच्चन पाण्डेय पर एक बायोग्राफी बनाना चाहती हैं। इसी प्लॉट के इर्द गिर्द इस फिल्म की कहानी लिखी गई है। फिल्म के ट्रेलर में पंकज त्रिपाठी, प्रतीक बब्बर और संजय मिश्रा जैसे स्टार्स को भी देखा जा सकता है। वहीं जैकलीन फर्नांडिस इस फिल्म ग्लैमर का तड़का लगाएंगी। जैकलीन फिल्म के मुख्य किरदार बच्चन पाण्डेय की गर्लफ्रेंड सोफी के किरदार में नजर आएंगी। ट्रेलर देख कर पता चलता है कि फिल्म में फुल ऑन एक्शन और कॉमेडी के साथ खूनी खेल दिखाया जाएगा।

देखें ट्रेलर:-

https://www.youtube.com/watch?v=4d8m59ct2wQ

अक्षय पहले भी निभा चुके हैं बच्चन पाण्डेय का किरदार

इस फिल्म का नाम अक्षय कुमार के ही पहले निभाए एक किरदार से प्रेरित होकर रखा गया है। अक्षय ने 2008 में आई फिल्म टशन में बच्चन पाण्डेय नाम का किरदार निभाया था। उसी किरदार से प्रेरित होकर फिल्म के नाम को लिया गया था। यह भी कहा जा रहा है कि 'बच्चन पाण्डेय' पहले साउथ की एक मूवी वीरम का हिन्दी रीमेक होने वाली थी, लेकिन बाद में निर्माताओं ने स्क्रिप्ट को बदलकर अपनी नई कहानी बनाने का फैसला किया। फिर बताया गया कि बच्चन पाण्डेय तमिल फिल्म 'जिगरठंडा' का रीमेक है।

18 मार्च को मूवी होगी रिलीज

अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडिस, कृति सेनन, अरशद वारसी, पंकज त्रिपाठी, प्रतीक बब्बर और संजय मिश्रा जैसे कलाकारों से सजी यह फिल्म 18 मार्च से दर्शकों के दिलों पर धूम मचाएगी। 'बच्चन पाण्डेय' के निर्देशक फरहाद सामजी हैं। इससे पहले अक्षय और फरहाद साथ में फिल्म 'एंटरटेनमेंट', 'हाउसफुल 3' और 'हाउसफुल 4' में साथ काम कर चुके हैं। फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

Pushpanjali sahu
लेखक / पत्रकार:

Pushpanjali sahu

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन