बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
बॉलीवुड

आर्यन खान जेल में बंद कैदियों के परिजनों को करेंगे आर्थिक मदद, केस लड़ने में भी सहयोग का किया वादा

आर्यन खान जेल में बंद कैदियों के परिजनों को करेंगे आर्थिक मदद, केस लड़ने में भी सहयोग का किया वादा
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

मुंबई। शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने कुछ कैदियों को भरोसा दिलाया है कि वह उनके परिवार की आर्थिक मदद करेंगे। जेल में ऐसे कई कैदी बंद हैं जिन्हें लंबे अरसे से बेल नहीं मिली है। ऐसे कैदियों को उन्होंने भरोसा दिया है कि वह उनके परिवार की आर्थिक मदद करेंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आर्यन खान जब तीन हफ्तों तक जेल में थे, उस दौरान कई कैदियों से उनकी जान पहचान हो गई थी। आर्यन खान ने इन कैदियों से वादा किया कि वो उनके घरवालों को आर्थिक मदद पहुचाएंगे। साथ ही कैदियों के खिलाफ जो भी मामले चल रहे हैं उसमें भी मदद करेंगे। जेल से निकलने से पहले आर्यन दूसरे कैदियों से मिले और उन्हें गले भी लगाया।

जेल में किताबे पढ़ने का दिया गया सुझाव

आर्यन खान की मानसिक स्थिति को देखकर जेल अधिकारियों ने उसे पुस्तकालय से किताबें पढ़ने का सुझाव दिया। आर्यन ने राम और सीता पर एक किताब पढ़ी। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इस किताब से पहले वह द लायन्स गेट पढ़ रहे थे।

नहीं दिया गया कोई VIP ट्रीटमेंट

रिपोर्ट में कहा गया है कि जेल में रहने के दौरान आर्यन खान को कोई वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं दिया गया और उनके साथ किसी अन्य कैदी की तरह व्यवहार किया गया। 14 अक्टूबर को शाहरुख खान को व्यक्तिगत रूप से आर्यन खान से मिलने की इजाजत दी गई थी। आर्यन खान को जेल परिसर से अपने माता-पिता के साथ एक वीडियो कॉल और जेल कैंटीन से भोजन खरीदने के लिए मनी ऑर्डर की अनुमति दी गई थी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन