बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
बॉलीवुड

बड़ी खबर- अनन्या पांडे के घर पहुंची एनसीबी की टीम... Aryan Khan के Whatsapp चैट में आया था नाम, अब होगी पूछ-ताछ

बड़ी खबर- अनन्या पांडे के घर पहुंची एनसीबी की टीम... Aryan Khan के Whatsapp चैट में आया था नाम, अब होगी पूछ-ताछ
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

बॉलीवुड डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे (Ananya Panday) के घर एनसीबी की टीम (NCB Team) पहुंची है। दरअसल, आर्यन खान मामले में व्हाट्सऐप चैट में उनका नाम आया था। इसी के साथ ही शाहरुख खान के घर मन्नत में भी एनसीबी की टीम पहुंची है। बता दें कि आर्यन खान क्रूज ड्रग्स पार्टी मामले में 2 अक्टूबर से कैद में हैं।

बुधवार को सेशन कोर्ट ने उनकी जमानत अर्जी खारिज की थी, जिसमें उन्होंने व्हाटसऐप चैट का हवाला भी दिया था। जिसमें एक्ट्रेस का नाम भी सामने आया था। वहीं आज अनन्या पांडे के घर पर एनसीबी टीम के पहुंचने की खबर आ गई है। आज आर्यन की न्यायिक हिरासत भी खत्म हो रही है। हाईकोर्ट में आर्यन की जमानत अर्जी पर सुनवाई मंगलवार को होगी।

गौरतलब है कि 2 अक्टूबर को मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज पर छापेमारी के बाद एनसीबी ने पहले आर्यन और उनके दोस्तों को हिरासत में लिया और फिर गिरफ्तार कर लिया था। अब तक इस मामले में 20 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। आर्यन फिलहाल मुंबई की आर्थर रोड जेल में कैद हैं। कोर्ट का फैसला आने से ठीक पहले इस केस में एक नई जानकारी भी सामने आई।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन