बॉलीवुड डेस्क। मुंबई क्रूज ड्रग्स केस में गिरफ्तार आर्यन खान की जमानत अर्जी पर आज बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है। आज नामी वकील और पूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी आर्यन खान की पैरवी करेंगे। आर्यन की अर्जी का सीरियल नंबर 57 है, इस लिहाज से इसकी सुनवाई दोपहर 12 बजे शुरू होने की उम्मीद है।

मायानगरी मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज पर ड्रग्स पार्टी में शामिल बॉलीवुड एक्टर शाहरुख़ खान के बेटे आर्यन खान को एनसीबी ने छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया था। आर्यन के साथ उनके दोस्त अरबाज मर्चेंट, मुनमुन धमेचा समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

इससे पहले आर्यन की बेल एप्लिकेशन दो बार स्पेशल NDPS कोर्ट और किला कोर्ट से खारिज हो चुकी है। जमानत खारिज करते हुए अदालत ने कहा था, ‘पहली नजर में ऐसा लग रहा है कि आर्यन ड्रग्स से जुड़ी गतिविधियों में नियमित रूप से शामिल थे।’

NDPS कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि वॉट्सऐप चैट से भी यही लगता है कि आर्यन ड्रग्स सप्लायर के संपर्क में थे। इस मामले में कोर्ट ने अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा की जमानत अर्जियां भी खारिज कर दी थीं।

See also  Breaking : आर्यन खान समेत 8 लोगों को 14 दिन के लिए भेजा गया जेल

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने तीन अक्टूबर को मुंबई से गोवा जा रहे एक क्रूज से पहले 8 लोगों को गिरफ्तार किया था और फिर इनसे पूछताछ के आधार पर अब तक कुल 20 लोग अरेस्ट किए जा चुके हैं। इस मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन 8 अक्टूबर से मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद हैं। आर्यन पर NDPS कानून के तहत ड्रग्स रखने और इस्तेमाल करने का आरोप है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।