बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
बॉलीवुड

OTT This Weekend : कॉमेडी का फुल डोज, ये 7 वेब सीरीज बना सकती है, आपके वीकेंड को खास

OTT This Weekend : कॉमेडी का फुल डोज, ये 7 वेब सीरीज बना सकती है, आपके वीकेंड को खास
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

TRP DESK : ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ऐसे तो वेब सीरीज का भंडार है, जिसमें क्राइम, थ्रिलर, सस्पेंस के साथ-साथ रोमांस और कॉमेडी का भी तड़का लगाया गया है। अगर कॉमेडी की बात करें तो इन सीरीज में आप को कॉमेडी का फुल डोज मिल सकता है। जिसे देखने के बाद यक़ीनन आप आपने हंसी नहीं रोक पाएंगे। ओटीटी पर कुछ ऐसी कॉमेडी सीरीज हैं।

चाचा विधायक हैं हमारे

इस वीकेंड पर आपके लिए स्टैंडअप कॉमेडियन जाकिर खान की वेब सीरीज 'चाचा विधायक हैं हमारे' बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। 10 एपिसोड वाली इस वेब सीरीज में जाकिर एक ऐसे लड़के का किरदार निभाते हैं। जो एक जैसे सरनेम की वजह से इलाके के विधायक के नाम पर अपना भौकाल जमाता है। इस वेब सीरीज को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जा सकता है। अब तक जाकिर स्टैंडअप कॉमेडी करते हुए ही नजर आते हैं। जबकि अब उनकी अदाकारी भी आपको इस सीरीज में नजर आएगी।

टीवीएफ पिचर्स

साल 2015 में रिलीज हुई टीवीएफ के ‘पिचर्स' नाम की वेब सीरीज ने लोगों को खूब हंसाया। यह वेब सीरीज साल 2015 कि टीवीएफ की एक शानदार पेशकश थी। महज 5 एपिसोड वाले इस सीरीज में इंडियन स्टार्टअप्स की कहानी को दिखाया गया. सीरीज के हर अभिनेता ने अपनी अदाकारी से जान डाल दी. हर किरदार अपना अलग ही रंग लिए नजर आता है। यह वेब सीरीज में चार लड़कों के इर्द-गिर्द घूमती है। जो खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं। इस वेब सीरीज को आप( MX Player) एमएक्स प्लेयर पर FREE (मुफ्त) में देख सकतें हैं।

पंचायत 2

अगर आप कॉमेडी वेब सीरीज देखने का शौक रखते हैं, तो इस वीकेंड के लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन जितेंद्र कुमार की 'पंचायत 2' हो सकती है। जितेंद्र ने इस सीरीज में UP के एक छोटे से गांव फुलेहरा में सचिव जी का किरदार निभाया है। जीतू भैया यानी जितेंद्र कुमार (Jitendra Kumar) की मोस्ट पॉपुलर वेब सीरीज 'पंचायत 2' में नीना गुप्ता और रघुवीर यादव ने भी अहम भूमिका निभाई है।

गर्ल्स हॉस्टल

इस वेब सीरीज में ‘गर्ल्स हॉस्टल’ में रह रही महिलाओं की कहानी को दिखाया गया है। यह सीरीज हॉस्टल में रहकर पढ़ने वाली लड़कियों के इर्द-गिर्द ही घूमती हैं। शो में लड़कियों के दो गुटों को दिखाया गया है जो एक दूसरे के लड़ते झगड़ते रहते हैं। साथ ही ये कॉमेडी से भी भरपूर है। इस सीरीज में सिमरन नाटेकर, अहसास चन्ना और सृष्टि श्रीवास्तव जैसे कलाकार अहम भूमिका में नजर आए हैं। इस शो को आप नेटफ्लिक्स और TVF पर देख सकते हैं।

परमानेंट रूममेट्स

वीकेंड के लिए परमानेंट रूममेट वेब सीरीज भी एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है। इस सीरीज में सुमित व्यास और निधि सिंह लीड रोल में नजर आए थे। सीरीज में दोनों की कॉमिक टाइमिंग एकदम परफेक्ट है। अगर आपने अब तक यह वेब सीरीज नहीं देखी है तो इसे एमएक्स प्लेयर पर बिना पैसे खर्च किए कभी भी देख सकते हैं।

गुल्लक

गुल्लक इस सीरीज के नाम से ही कॉमेडी झलकती है। वहीं टीवीएफ और सोनी लिव पर वेब सीरीज गुल्लक के दो सीजन रिलीज कर दिए गए हैं। इस सीरीज में मिडिल क्लास परिवार की मिडिल क्लास समस्याओं के बारे में बताया गया है। इस सीरीज में जमील खान के साथ-साथ हर्ष मायर, वैभव राज गुप्ता और गीतांजलि कुलकर्णी भी अहम रोल में हैं।

द आम आदमी फैमिली

सीरीज में एक परिवार की कहानी है जो काफी अनोखी है। इस सीरीज की खास बात ये है कि इसमें न कोई विलेन है और ना ही कोई ड्रामा है। इसके बावजूद ये सीरीज दर्शकों को हंसाने में पूरी तरह कामयाब होती है। टीवीएफ की ‘द आम आदमी फैमिली’ वेब सीरीज भी इसी लिस्ट में शामिल है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन