बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
बॉलीवुड

बॉलीवुड के अभिनेता मनोज बाजपेयी की मां गीता देवी का 80 साल के उम्र में निधन, काफी समय से थी बीमार …

बॉलीवुड के अभिनेता मनोज बाजपेयी की मां गीता देवी का 80 साल के उम्र में निधन, काफी समय से थी बीमार …
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मनोज बाजपेयी की मां गीता देवी का निधन हो गया है। लंबी बीमारी की वजह से आज सुबह उन्होंने सुबह अंतिम सांस ली। बता दें कि गीता देवी पिछले काफी समय से उम्र संबंधी समस्याओं से पीड़ित थीं, जिसके बाद उनको दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिछले काफी समय से उनकी इलाज चल रहा था, लेकिन आज सुबह उनकी हालत ज्यादा खराब हो गई और गुरुवार सुबह उन्होंने 80 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।

मनोज बाजपेयी की मां के निधन की जानकारी अशोक पंडित ने ट्वीट के जरिए दी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा- 'मनोज बाजयेपी आपकी आदरणीय मां के दुखद निधन पर आपके और आपके पूर परिवार को हमारी हार्दिक संवेदनाएं, ओम शांति'।

अपने माता-पिता के दिल के बेहद करीब थे मनोज

मनोज बाजपेयी ने एक पुराने इंटरव्यू में कहा था, 'मैं अपने पेरेंट्स के बेहद करीब हूं। मेरे पेरेंट्स ने मेरी और मेरे भाई-बहन की पढ़ाई के लिए खूब संघर्ष किया है। उन्होंने अपने पसंदीदा एक्टर मनोज कुमार के नाम पर मेरा नाम मनोज रखा था।'

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन