Jacqueline Fernandez

बॉलीवुड डेस्क। Jacqueline Fernandez News: ED ने बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस की करीब 7 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त कर ली है। जांच एजेंसी ने यह कार्रवाई जबरन वसूली के एक मामले में की है।

मिली जानकारी के मुताबिक, जब्त की गई संपत्ति फिक्स डिपॉजिट के रूप में है। ED के एक्शन के बाद अब इस FD को कैश नहीं कराया जा सकेगा। बताया जाता है कि जैकलीन को मिली संपत्ति में 5.71 करोड़ रुपए के कथित गिफ्ट्स भी शामिल हैं।

जांच एजेंसी के मुताबिक, ठग सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन फर्नांडिस को कई महंगे तोहफे दिए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुकेश चंद्रशेखर ने जबरन वसूली के पैसे का इस्तेमाल कर एक्ट्रेस को 5 करोड़ रुपये से अधिक के गिफ्ट दिए थे। इसके अलावा सुकेश ने एक्ट्रेस के परिवार के सदस्यों को फंड भी दिए थे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  सचिन तेंदुलकर की होली की मस्ती रायपुर में, साथी खिलड़ियों को रंग से किया सराबोर ! VIDEO जमकर हो रहा वायरल

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।