पठान की बम्फर कमाई के बाद जवान रिलीज होने को तैयार, सेंसर बोर्ड ने दी हरी झंडी

मुंबई। शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार हैं। फिल्म सितंबर में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। वहीं अब सेंसर बोर्ड ने आखिरकार फिल्म को यू/ए सर्टिफिकेट (U/A certificate) दे दिया है। हालांकि फिल्म में एक दो नहीं 7 बदलाव करना है।

माना जा रहा है कि पठान के बाद शाहरुख की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बवाल मचा सकती है। फिल्म का ट्रेलर अब तक नहीं आया पर इसके कुछ गाने और प्रीव्यू वीडियो रिलीज हो चुका है जिसने धमाल मचा दिया है। वहीं जवान को सेंसर बोर्ड से U/A सर्टिफिकेट मिल गया है। इसके अलावा जवान में सेंसर बोर्ड ने कई बदलाव करने को कहे हैं। बदलावों में फिल्म के कुछ डायलॉग और हिंसक सीन शामिल हैं। फिल्म में सुसाइड के सीन में बदलाव का सुझाव दिए गया है।

शाहरुख खान स्टारर फिल्म ‘जवान’ साउथ के फेमस फिल्ममेकर एटली की पहली हिंदी फिल्म है जो दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह तैयार है। शाहरुख खान के अलावा फिल्म में नयनतारा, विजय सेतुपति, दीपिका पादुकोण, प्रियामणि और सान्या मल्होत्रा नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में किंग खान डबल रोल में देखने को मिल सकते है। एक्शन थ्रिलर से भरपूर यह फिल्म दुनियाभर में 7 सितंबर, 2023 को जन्माष्टमी के मौके पर रिलीज होने वाली है।

See also  21 साल की ये एक्ट्रेस , सलमान को बनाना चाहती है "अपना पति और वो"

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रा

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।