सिंगर जुबिन नौटियाल गुरुवार को अपने घर पर सीढ़ियों से गिर गए हैं। बताया जा रहा है की उनकी कोहनी टूट गई है और पसलियों में चोट आई है। इसके अलावा सिंगर के सिर और माथे पर भी चोट लग गई है। अभी उनको मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे के बाद उनके दाहिने हाथ का ऑपरेशन होगा। बता दें कि डॉक्टर ने उनको अपने दाहिने हाथ का इस्तेमाल न करने की सलाह दी है।

कई हिट गाने दे चुके है सिंगर जुबिन नौटियाल

सिंगर जुबिन नौटियाल ने अपना नाम इंडस्ट्री में काफी मेहनत से बनाया है। पिछले दिनों उनके एक के बाद एक गाने रिलीज हुए हैं। हाल ही में जुबिन नौटियाल का गाना तू सामने आए रिलीज हुआ था। इससे पहले भी जुबिन नौटियाल ढेरों हिट गाने दे चुके हैं। उनके ग्लोबल हिट गानों की दे चुके हैं। उनके ग्लोबल हिट गानों की लिस्ट काफी लंबी है। इसमें रातां लंबियां, लुट गए, हमनवा मेरे, तुम ही आना, बेवफा तेरा मासूम चेहरा और तुझे कितना चाहने लगे हम शामिल हैं। अपनी मधुर आवाज के साथ जुबिन आज लाखों दिलों पर राज कर रहे।

See also  Maharani 4 Review: ‘महारानी’ का चौथा सीजन जारी, हुमा कुरैशी की ओटीटी पर जबरदस्त वापसी