बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
बॉलीवुड

इस दिन रिलीज होगी 'ओह माय गॉड 2', भगवान शिव के किरदार में नजर आएंगे अक्षय कुमार

इस दिन रिलीज होगी 'ओह माय गॉड 2', भगवान शिव के किरदार में नजर आएंगे अक्षय कुमार
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की सुपरहिट फिल्म 'ओह माय गॉड' का सीक्वल 'ओह माय गॉड 2' अब जल्द ही सिनेमाघरों में होगी। फिल्म के रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। पहले पार्ट में अक्षय कुमार को भगवान कृष्ण के रूप में दिखाया गया था। वहीं ‘ओह माय गॉड 2’ में अक्षय भगवान शिव के किरदार में नजर आएंगे। ‘ओह माय गॉड 2’ में खिलाड़ी कुमार, यामी गौतम और पंकज त्रिपाठी प्रमुख भूमिकाओं में है।

शुक्रवार को अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर ओह माय गॉड 2 का एक पोस्टर शेयर किया है। पोस्ट शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने कैप्शन में लिखा, आ रहे हैं हम, आइएगा आप भी, 11 अगस्त को सिनेमाघरों में… । पोस्ट में अक्षय कुमार, भगवान शिव के गेटअप में नजर आ रहे हैं। ओह माय गॉड 2 का निर्देशन अमित राय ने किया है। इस फिलम के निर्माता अश्विन वर्दे, वायकॉम 18 और जियो स्टूडियो हैं। पोस्टर में इसके ऊपर हिंदी में रिलीज की तारीख लिखी हुई है, जिसके नीचे 'ओएमजी 2' लिखा हुआ है।

उल्लेखनीय है कि, साल 2012 में रिलीज हुई अक्षय कुमार और परेश रावल स्टारर ‘ओह माय गॉड’ बड़ी हिट साबित हुई थी। अब, ओह माय गॉड की सफलता के 11 साल बाद, अक्षय कुमार सोशल कॉमेडी ‘ओह माय गॉड 2’ के साथ वापस आ गए हैं। अब तक, फिल्म के पोस्टर ने प्रशंसकों को काफी प्रभावित इम्प्रेस किया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू पर

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन