बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
बॉलीवुड

Raid 2 Advance Booking : अजय देवगन की 'रेड-2' की बंपर ओपनिंग, एडवांस बुकिंग में कमा लिए करोड़ों

Raid 2 Advance Booking : अजय देवगन की 'रेड-2' की बंपर ओपनिंग, एडवांस बुकिंग में कमा लिए करोड़ों
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

बॉलीवुड डेस्क। बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन एक बार फिर 'रेड-2' के जरिए बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रहे हैं। वाणी कपूर और रितेश देशमुख जैसे स्टार्स से सजी इस फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। फिल्म 'रेड-2' गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, और इसे लेकर फैंस की दीवानगी एडवांस बुकिंग में साफ दिख रही है।

ट्रेड विशेषज्ञों की मानें तो मूवी पहले दिन डबल डिजिट में कमाई कर सकती है। जानिए राज कुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी यह फिल्म अभी तक कितने करोड़ की एडवांस बुकिंग कर चुकी है और ट्रेड विशेषज्ञों के मुताबिक इसका फर्स्ट डे कलेक्शन कितना रहेगा।

फिल्म की कमाई के आंकड़े जारी करते हुए सैकनिल्क ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया कि सिर्फ 2D में रिलीज हो रही इस फिल्म की बुधवार शाम 6.55 बजे तक 1 लाख 24 हजार टिकटें बिक चुकी हैं। फिल्म के देश भर में 9895 शोज पहले दिन चलाए जाएंगे जिनसे एडवांस बुकिंग के आधार पर मेकर्स 3 करोड़ 37 लाख रुपये की कमाई कर चुके हैं। ब्लॉक सीट्स के साथ यह आंकड़ा 6 करोड़ 13 लाख रुपये के लगभग हो चुका है। यानि फिल्म का पहले दिन 6 करोड़ 37 लाख रुपये की कमाई करना पक्का है।

पहले दिन की कमाई का अनुमान

बात ट्रेड विशेषज्ञों के अनुमान की करें तो अजय देवगन और रितेश देशमुख की यह फिल्म पहले दिन 14 से 16 करोड़ रुपये के लगभग कमाई करेगी। अजय देवगन की पिछली फिल्मों की बात करें तो 'रेड' के पहले पार्ट का फर्स्ट डे कलेक्शन 10 करोड़ 40 लाख रुपये रहा था। अजय देगवन की दृश्यम-2 ने पहले दिन 15 करोड़ 38 लाख रुपये कमाए थे और शैतान की पहले दिन की कमाई 15 करोड़ 21 लाख रुपये रही थी। ऐसे में अब देखना होगा कि अजय देवगन अपनी किन फिल्मों के रिकॉर्ड रेड-2 के जरिए तोड़ पाते हैं।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन