बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
बॉलीवुड

अजय देवगन के भतीजे अमान के साथ एक्शन फिल्म में डेब्यू करेंगी रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी

अजय देवगन के भतीजे अमान के साथ एक्शन फिल्म में डेब्यू करेंगी रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी राशा जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी । राशा इस समय 17 साल की हैं और वो 'काई पो छे' के डायरेक्टर अभिषेक कपूर की अपकमिंग एक्शन एडवेंचर फिल्म में लीड रोल में नजर आने वाली हैं। वहीं अजय देवगन के भतीजे अमान देवगन भी इस फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री करने जा रहे हैं।

इसी साल शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिषेक कपूर ने इस प्रोजेक्ट में काम शुरू कर दिया है। हालांकि फिल्म का टाइटल अभी तक फाइनल नहीं हुआ है। वहीं कहा ये भी जा रहा है कि इस फिल्म में अजय देवगन का भी एक महत्वपूर्ण रोल होगा। फिल्म से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक इस फिल्म में अजय देवगन पहले कभी नहीं देखे गए अवतार में नजर आएंगे और उनके लिए एक खास लुक भी डिजाइन किया गया है।

अभिषेक कपूर ने कई लोगों को किया है लॉन्च

फिल्म की कहानी से जुड़ी कोई भी जानकारी अभी तक साझा नहीं की गई है। इस फिल्म की शूटिंग इसी साल गर्मी में शुरू होगी। अमान और राशा की इस जोड़ी को इस साल की मोस्ट अवेटेड लॉन्चिंग बताई जा रही है। अभिषेक ने अब तक सुशांत सिंह राजपूत, फरहान अख्तर, राजकुमार राव, सारा अली खान जैसे कई सेलेब्स को लॉन्च किया है। ऐसे में राशा और अमान की की शुरुआत काफी दमदार होने वाली है।

रवीना ने शादी से पहले 2 बच्चों को लिया था गोद

अजय देवगन के पास इस प्रोजेक्ट के अलावा, रोहित शेट्टी की 'सिंघम अगेन' है। इसके अलावा अजय देवगन के पास 'मैदान' और 'भोला' जैसी बड़ी फिल्में भी हैं। वहीं रवीना की बात करें तो उन्होंने 2004 में अनिल थडानी से शादी की थी। दोनों के दो बच्चे हैं- राशा और रणबीर। शादी से पहले एक्ट्रेस ने दो लड़कियों पूजा और छाया को गोद लिया था।

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन