TRP डेस्क : सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म ‘अंतिम: द फाइनल ट्रुथ’ रीलीज हो चुकी है। फिल्म के रीलीज होने पर भाई के फैंस काफी खुश हैं। लेकिन खुशी में वे कभी अपने फेवरेट स्टार के पोस्टर पर दूध चढ़ाकर उनका दुग्धाभिषेक कर रहे हैं तो कभी थिएटर के अंदर ही पटाखे चला रहे हैं। फैंस को ऐसा करता देख सलमान काफी नाराज़ हो गए हैं और उन्होंने एक वीडियो शेयर कर अपने फैंस से प्रार्थना की है कि ऐसा न करें।

इस वीडियो में भाई के फैंस पोस्टर पर दूध चढ़ा रहे हैं। सलमान ने वीडियो के साथ लिखा है कि “कई लोगों को पानी नसीब नहीं होता और आप ऐसे दूध बर्बाद कर रहे हो। अगर आपको दूध देना ही है तो मेरे सभी प्रशंसकों से मेरा अनुरोध है कि आप गरीब बच्चों को पिलाएं जिन्हे दूध पीने को नहीं मिलता।”

इससे पहले भी सलमान ने एक और वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने आतिशबाजी को लेकर मैसेज दिया था। इस वीडियो में भाई के फैंस ने थिएटर के अंदर ही आतिशबाज़ी कर दी थी। सलमान इस हरकत से काफी निराश हुए थे। उन्होंने वीडियो के साथ लिखा था, “मेरे सभी प्रशंसकों से अनुरोध है कि वे पटाखों को थिएटर के अंदर न ले जाएं क्योंकि यह एक बहुत बड़ा आग का खतरा साबित हो सकता है जिससे आपकी और दूसरों की जान को भी खतरा हो सकता है। थिएटर मालिकों से मेरा अनुरोध है कि पटाखों को सिनेमाघर के अंदर न ले जाने दें। फिल्म का आनंद लें लेकिन ये सब न करें .. धन्यवाद।”

See also  सलमान खान को धमकी भरे ईमेल भेजने वाले शख्स की जोधपुर से हुई गिरफ्तारी

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।