बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
बॉलीवुड

Box Office Collection: अजय देवगन की 'भोला' से आगे निकली साउथ की 'दसरा'

Box Office Collection: अजय देवगन की 'भोला' से आगे निकली साउथ की 'दसरा'
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Bholaa-Dasara Box Office Collection: 30 मार्च यानी को गुरुवार को बॉक्स ऑफिस पर साउथ बनाम बॉलीवुड का जबरदस्त क्लैश देखने को मिला है। एक तरफ हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार अजय देवगन की 'भोला' (Bholaa) सिनेमाघरो में रिलीज हुई है जबकि दूसरी ओर साउथ सुपरस्टार नानी की मोस्ट अवेडेट फिल्म 'दसरा' (Dasara) भी ऑन द फ्लोर हुई है. इस बीच भोला' और 'दसरा' में से किस फिल्म ने अपनी कमाई से प्रभावित किया है। आइए उसके बारे में यहां जानते हैं।

'भोला' ने दो दिन में किया इतना कलेक्शन

बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की 'भोला' को लेकर तगड़ हाइप बना हुआ है. रिलीज के पहले दिन 'भोला' ने अपनी शानदार कमाई से ये साबित कर दिया कि ये फिल्म आगे भी अच्छा कारोबार करेगी। लेकिन दूसरे दिन 'भोला' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में गिरावट दर्ज हुई है। मशहूर ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने शनिवार को 'भोला' के कलेक्शन के दूसरे दिन के कमाई के आंकड़ों की जानकारी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर दी है। तरण के मुताबिक ओपनिंग डे पर 11.20 करोड़ का बंपर कलेक्शन करने वाली 'भोला' दूसरे दिन 7.80 करोड़ का कारोबार कर पाई है। जिसके चलते फिल्म की कुल कमाई दो दिन में 18.60 करोड़ हो गई है।

'दसरा' निकली 'भोला' से आगे

दूसरी ओर साउथ सुपरस्टार नानी की फिल्म 'दसरा' (Dasara) को रिलीज के पहले दिन ताबड़तोड़ ओपनिंग मिली। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार साउथ फिल्म 'दसरा' ने सभी भाषाओं में ओपनिंग डे पर 23.2 करोड़ की धमाकेदार कमाई की है। लेकिन रिलीज के दूसरे दिन 'दसरा' की कमाई में कटौती हुई है, जिसके चलते 'दसरा' सेकेंड डे पर 9.75 करोड़ का बिजनेस कर सकी है। ऐसे में 'दसरा' का कुल कलेक्शन 32.95 करोड़ हो गया है। जिससे ये साफ जाहिर होता है कि नानी की 'दसरा' अजय देवगन की 'भोला' (Bholaa) से आगे निकल गई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

Pushpanjali sahu
लेखक / पत्रकार:

Pushpanjali sahu

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन