बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
बॉलीवुड

फिल्म सर्कस का ट्रेलर हुआ रिलीज, पहली बार डबल रोल में दिखेंगे रणवीर सिंह…

फिल्म सर्कस का ट्रेलर हुआ रिलीज, पहली बार डबल रोल में दिखेंगे रणवीर सिंह…
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस इन दिनों खूब चर्चा में है। हाल ही में फिल्म का टीजर वीडियो रिलीज हुआ था जिसने लोगों को काफी एक्साइटेड कर दिया है। आज 2 दिसंबर को फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। 'सर्कस' फिल्म का ट्रेलर कॉमेडी से भरपूर है। 3 मिनट 39 सेकंड का ये ट्रेलर आपको बेहद मजेदार लगने वाला है। कॉमेडी से भरी गोलमाल दर्शकों को फिल्म के क्लाइमैक्स तक बांधे के रखने के लिए काफी है। ये फिल्म रोहित शेट्टी की उन सभी कॉमेडी फिल्मों का फ्लैशबैक करवाने वाला है, जो अबतक उनकी सुपरहिट फिल्मों में शामिल हैं। फिल्म का ट्रेलर आप यूट्यूब पर देख सकते हैं।

क्रिसमस मौके पर रिलीज होगी फिल्म
रणवीर सिंह अपनी फिल्म सर्कस से फैंस को क्रिसमस का खास गिफ्ट देने आ रहे है। फिल्म सर्कस क्रिसमस के मौके पर रिलीज हो रही है। यह फिल्म 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में उतरेगी। सर्कस के साथ फैंस का क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन ल धमाकेदार होने वाला है।

सर्कस में रणवीर सिंह का डबल रोल देखने को मिलेगा। जैकलीन फर्नांडिस और पूजा हेगड़े भी लीड रोल में दिखेंगी। फिल्म में अजय देवगन और दीपिका पादुकोण का भी कैमियो है। इस फिल्म में आपको कई सितारे एक साथ दिखने वाले है,  जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को डबल कर दिया है।

uchitsharma
लेखक / पत्रकार:

uchitsharma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन