बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
बॉलीवुड

Urfi Javed को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए क्या हैं वजह

Urfi Javed को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए क्या हैं वजह
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

मुंबई : बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद अपने अतरंगी कपड़ों की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं. वहीं अब खबर सामने आई हैं कि उर्फी जावेद को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें उर्फी को दो फीमेल कॉन्सटेबल अरेस्ट कर अपने साथ ले जाती नजर आ रही हैं.

इस बार जब उर्फी ने खुद के अरेस्ट को लेकर एक फेक वीडियो बनाया तो उनकी सच में मुश्किलें बढ़ गईं. मुंबई पुलिस ने उर्फी के खिलाफ एफआईआर (FIR) रजिस्टर की है, जिसमें उनपर 4 IPC की धाराएं लगाई हैं. पुलिस का कहना है कि पब्लिक सर्वेंट ने उनकी इज्जत मिट्टी में मिलाने की कोशिश की है. ऐसे में उर्फी पर 171, 149 (चीटिंग), 500 (डिफेमेशन) और 34 (कॉमन इंटेनशन) का केस दर्ज किया है.

यूजर्स के रिएक्शन

अब इस वीडियो के सामने आने के बाद यूजर्स भी पीछे नहीं रहे हैं. वे वीडियो पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं. कई लोगों का कहना है कि ये सिर्फ उर्फी (Urfi Javed) का पब्लिसिटी स्टंट हैं. वहीं, कुछ लोग इसे फेक और स्क्रिपटिड बता रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- ‘अब पुलिसवाले भी रील बनाने लगें’. दूसरे यूजर ने कमेंट किया- ‘ड्रामा कंपनी’ एक यूजर ने लिखा- ‘रियल पुलिस कम और रोहित शेट्टी की पुलिस ज्यादा लग रही है’. एक यूजर ने लिखा- ‘बहुत अच्छी स्क्रिप्ट हैं’।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 प

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन