बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
बॉलीवुड

Bigg Boss 16 : साजिद खान को बिग बॉस में दिखाया जायेगा बाहर का रास्ता? शर्लिन ने दर्ज कराया अपना बयान

Bigg Boss 16 : साजिद खान को बिग बॉस में दिखाया जायेगा बाहर का रास्ता? शर्लिन ने दर्ज कराया अपना बयान
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नई दिल्ली। साजिद खान की मुस्किले बढ़ती ही नजर आ रही है। बिग बॉस 16 में जब से साजिद खान की एंट्री हुई है तब से ही हंगामा मचा हुआ है। दरअसल, अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा ने कुछ दिनों पहले ही पुलिस स्टेशन में साजिद पर शोषण का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद अब मुंबई पुलिस ने शर्लिन चोपड़ा का बयान दर्ज कर लिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो पुलिस, बिग बॉस की टीम से संपर्क कर साजिद खान से जल्द पूछताछ कर सकती है। ऐसे में कहा जा रहा है कि साजिद खान को चलते शो से बाहर निकाला जा सकता है। बता दें कि साजिद पर कई मॉडल्स, एक्ट्रेसेस और जर्नलिस्ट ने मीटू आंदोलन के तहत यौन शोषण के आरोप लगाए थे। जिसके बाद उन्हें फिल्म एसोसिएशन ने एक साल के लिए इंडस्ट्री में बैन कर दिया था। हालांकि, बाद में उन्हें क्लीनचित दे दी गई थी।

शर्लिन का बयान दर्ज
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखते हुए शर्लिन ने लिखा कि- आखिरकार महिला पुलिस अधिकारी को बुलाया गया मेरा बयान लेने के लिए.. धन्यवाद @MumbaiPolice आशा करती हूं कि तत्काल #MeToo आरोपी और हैबिचुअल मोलेस्टर - साजिद खान के खिलाफ FIR दर्ज हो! #सत्यमेवजयते।

https://twitter.com/SherlynChopra/status/1586400416161746944?s=20&t=uAsXNVGuH8zXe8Qz2w3qMw

क्या शो से बाहर होंगे साजिद खान?
रिपोर्ट्स की मानें तो जल्द ही साजिद को चलते शो से बाहर निकाला जा सकता है, हालांकि यह पहली बार नहीं है जब किसी सदस्य को कोनूनी वजहों से शो से बाहर किया गया हो। इससे पहले भी अरमान कोहली को चलते से शो अरेस्ट किया जा चुका है।

बता दें कि शार्लिन उन लड़कियों में से एक हैं जिन्होंने साजिद खान पर शोषण का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि मैं साल 2005 में एक स्टोरी के नरेशन के लिए साजिद खान के घर गई थी। उस समय, मुझे नहीं पता था कि किस तरह का घटिया है। मैं यह सोचकर वहां गई थी कि वह फराह खान का भाई है। लेकिन स्टोरी के दौरान ही वो अचानक मुझे अपने प्राइवेट पार्ट्स दिखाने लगा। और मुझसे पूछा 'क्या आप इसे छूना चाहोगी आप इसे 10 में से कितने नंबर दोगी।

Pushpanjali sahu
लेखक / पत्रकार:

Pushpanjali sahu

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन