बड़ी खबर

अतीक अहमद के बेटे असद का झांसी में एनकाउंटर हुआ है। उमेश पाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद अहमद और गुलाम को पुलिस ने झांसी में मार गिराया है। बताया जा रहा है कि झांसी में पुलिस ने दोनों का एनकाउंटर किया है । माफिया अतीक अहमद के बेटे असद को काफी दिनों से पुलिस खोजबीन कर रही थी। असद और गुलाम पर पुलिस ने पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। दोनों के पास से विदेशी हथियार बरामद किए गए।

द‍िल्‍ली से भाग यूपी एमपी के बार्डर पर पहुंचा था असद के साथ गुलाम
बता दें क‍ि दिल्ली से भागने के बाद असद और गुलाम यूपी बॉर्डर के पास एमपी में थे। वहीं से एसटीएफ ने दोनों का पीछा किया और झांसी में मुठभेड़ में दोनों मार ग‍िराया। मुठभेड़ के दौरान असद और गुलाम ने एसटीएफ पर फायर किए।

असद और गुलाम पर था पांच-पांच लाख का इनाम
माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmed) का बेटा और पांच लाख का इनामी असद उसका साथी गुलाम गुरुवार को झांसी में एसटीएफ की मुठभेड़ में ढेर हो गए। 24 फरवरी को उमेश पाल और उनके दो सरकारी गनर की सुलेम सराय में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या की गई थी।

See also  अतीक अहमद का वकील विजय मिश्रा गिरफ्तार, असद को भेजा था उमेश पाल की लोकेशन

CM योगी ने एसटीएफ की पीठ थपथपाई
एनकाउंटर के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने कानून व्यवस्था को लेकर बैठक की। साथ ही यूपी STF के साथ ही DGP, स्पेशल DG लॉ एंड ऑर्डर और पूरी टीम की तारीफ की। प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने मुठभेड़ की जानकारी मुख्यमंत्री को दी। इस पूरे मामले पर CM के सामने रिपोर्ट रखी गई है।

15 दिन तक दिल्ली में पनाह लेने के बाद बचने के ल‍िए भागे थे असद और गुलाम
वारदात के बाद असद सहित पांच अभियुक्तों पर पांच पांच लाख का इनाम घोषित किया गया था। बताया गया है कि 15 दिन तक दिल्ली में पनाह लेने के बाद भाग निकले थे। मगर दिल्ली में पकड़े गए असलहा तस्कर और ड्राइवर से मिले सुराग के आधार पर डिप्टी एसपी नवेंदु कुमार की टीम ने पूछताछ के बाद दोनों का पीछा किया और मुठभेड़ में मार गिराया।